Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के गामा-1 सेक्टर में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया. फेलिक्स अस्पताल की निर्माणाधीन दीवार अचानक ढह गई, जिससे नीचे काम कर रहे सात मजदूर मलबे में दब गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और साथी मजदूरों ने शोर मचाकर लोगों को घटना की जानकारी दी.
राहत एवं बचाव कार्य जारी
सूचना मिलते ही बीटा-2 कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया. इनमें से पांच मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी को एंबुलेंस की मदद से पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
दीवार गिरने के कारणों की जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही बीटा-2 थाना प्रभारी विनोद कुमार भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया. पुलिस ने बताया कि दीवार गिरने के कारणों की जांच की जा रही है. निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, इसकी भी जांच होगी.
ठेकेदार से होगी पूछताछ
पुलिस ने बताया कि निर्माण कार्य से जुड़े इंजीनियरों और ठेकेदारों से पूछताछ की जाएगी. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बारिश के बाद दीवार का कुछ हिस्सा कमजोर हो गया था, जिससे यह हादसा हुआ. आरोप है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे और मजदूरों को बिना सेफ्टी गियर के काम कराया जा रहा था.
ये भी पढ़ें: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में अब नए सॉफ्टवेयर पर शुरू होंगी रजिस्ट्री, कल से ले सकेंगे लाभ
संबंधित खबरें
शिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
7 hrs agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
7 hrs agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
7 hrs agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
12 hrs agoएक ही सर्टिफिकेट पर 10 शिक्षकों को मिली नौकरी? HC ने STF को सौंपी जांच
14 hrs agoदशहरा पर नोएडा में ट्रैफिक में फंस सकते हैं आप! कई जगह रूट डायवर्जन
1 day agoसीएम योगी की पाती: विजयादशमी पर अहंकार और अन्याय रूपी रावण के दहन की अपील
1 day agoसिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल BJP छोड़कर कांग्रेस में लौटे
1 day agoहरिद्वार में गंगा आरती के दौरान सांड के घुसने से मची अफरा-तफरी, वीडियो वाय
1 day agoएक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खौफनाक अंत, 3 बच्चों की मां का शव मुंबई से बरामद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines