Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन पूरी तरह से हाईटेक होने जा रहा है। प्राधिकरण द्वारा सेफ सिटी और आधुनिक ट्रैफिक मैनेजमेंट योजना के तहत शहर में ड्रोन कैमरों और मोबाइल कंट्रोल वैन के जरिए निगरानी की जाएगी। इस परियोजना के लिए तीन कंपनियां फाइनल रेस में है। इसी माह किसी एक का चयन कर कार्य आरंभ किया जाएगा।
देश के प्रमुख शहरों से लिया जा रहा अनुभव
परियोजना को धरातल पर उतारने से पहले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम ने दिल्ली, हैदराबाद, पुडुचेरी और गुरुग्राम जैसे शहरों का दौरा कर वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन अध्ययन किया है। इसके आधार पर ही यहां की योजना को तैयार किया गया है। दो वर्षों से चली आ रही तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।
शहर के 350 से अधिक स्थान होंगे कवर
इस योजना के अंतर्गत परीचैक, चार मूर्ति, गौड़ चैक, एलजी चैक, जगत फार्म, एक्सप्रेसवे और सेक्टरों समेत 350 से अधिक प्रमुख स्थलों पर 2700 अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों की निगरानी एक केंद्रीकृत कंट्रोल रूम से होगी, जो प्राधिकरण के दफ्तर में स्थापित किया जाएगा। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा।
ड्रोन कैमरा और मोबाइल कंट्रोल वैन भी तैनात
शुरुआत में एक ड्रोन कैमरे की तैनाती की जाएगी, जिसकी संख्या भविष्य में बढ़ाकर 10 तक की जा सकती है। साथ ही एक अत्याधुनिक मोबाइल वैन भी तैयार की जाएगी जो किसी भी वीवीआईपी दौरे, धरना-प्रदर्शन या आपात स्थिति में ऑन-साइट कंट्रोल रूम की भूमिका निभाएगी।
जनता को मिलेगी रीयल टाइम जानकारी
गोलचक्कर और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर एलईडी स्क्रीन और पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगाए जाएंगे। इनके माध्यम से आपातकालीन निर्देश, ट्रैफिक अपडेट, मौसम की जानकारी और अन्य अहम सूचनाएं आमजन तक तत्काल पहुंचाई जा सकेंगी।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग में एक साथ बोर्डिंग कर सकेंगे 10 विमान
संबंधित खबरें
पिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
2 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
4 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
6 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
8 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
10 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
10 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
11 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines