Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के चाई-3 स्थित कैसिया सोसायटी में रहने वाले विदेशी बुजुर्ग नागरिक से साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 90 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने वाट्सएप के जरिए संपर्क कर भारी लाभ का झांसा दिया। झूठे निवेश प्लेटफॉर्म के जरिये धीरे-धीरे करोड़ों की रकम हड़प ली। पीड़ित द्वारा साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
5 अगस्त को मिला मैसेज
कैसिया नोडेसा सोसायटी में रहने वाले सांगसू विदेशी नागरिक है। वह शेयर बाजार में रुचि रखते है। उन्हें 5 अगस्त को वाट्सएप पर शेयर बाजार से संबंधित एक संदिग्ध मैसेज मिला। संदेश भेजने वाले ने खुद को निवेश विशेषज्ञ बताते हुए उन्हें शेयर बाजार में शत-प्रतिशत लाभ का भरोसा दिलाया।
फर्जी मोबाइल एप पर कराया रजिस्ट्रेशन
भरोसा दिलाने के बाद ठगों ने पीड़ित को एक फर्जी मोबाइल एप पर रजिस्ट्रेशन करने को कहा। इसके बाद पीड़ित ने 5 अगस्त से 16 अगस्त के बीच ठगों द्वारा बताए गए कई बैंक खातों में कुल 90 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
अतिरिक्त रकम की मांग
पीड़ित ने निवेश की गई रकम को वापस निकालने की कोशिश की तो ठगों ने टैक्स और शुल्क के नाम पर और अधिक रकम की मांग की। जब पीड़ित ने रकम देने से इनकार किया तो ठगों ने संपर्क तोड़ दिया।
केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना नोएडा में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ठगों की पहचान और उनके नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच में जुटी है। शुरुआती जांच में यह मामला अंतरराज्यीय या अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह से जुड़े होने का लग रहा है।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फिर कुत्ते ने महिला को काटा, लगातार बढ़ रही हमले की घटनाएं
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
8 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
12 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
17 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
17 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
19 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
22 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
22 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
23 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines