ग्रेटर नोएडा की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 15 गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के सी-124 इंडस्ट्रियल एरिया (कैंट-2) स्थित एक फैक्ट्री में मंगलवार को भीषण आग लग गई. यह फैक्ट्री फ्रूटी पेपर से स्ट्रॉ बनाने का कार्य करती थी.

Noida Fire In Factory

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के सी-124 इंडस्ट्रियल एरिया (कैंट-2) स्थित एक फैक्ट्री में मंगलवार को भीषण आग लग गई. यह फैक्ट्री फ्रूटी पेपर से स्ट्रॉ बनाने का कार्य करती थी. आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के उद्योगों में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि समय पर कार्रवाई से कोई जनहानि नहीं हुई, जो राहत की बात रही.

विज्ञापन

15 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही टीम अलर्ट हो गई. शुरुआत में दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गई, लेकिन आग की तीव्रता को देखते हुए फौरन आसपास की सभी फायर यूनिट्स को अलर्ट कर अतिरिक्त गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया. करीब 15 दमकल वाहनों और चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.

विज्ञापन

तेजी से फैली आग का कारण शॉर्ट सर्किट ?

फायर विभाग की प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. फैक्ट्री में कच्चा माल कागज और प्लास्टिक से संबंधित था, इसलिए आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया.

समय पर खाली कराई गई आसपास की इमारतें

पुलिस और दमकल विभाग की सतर्कता के चलते आसपास की इमारतों को तुरंत खाली कराया गया, जिससे अन्य फैक्ट्रियों तक आग फैलने से रोका जा सका. बिल्डिंग के बाहर कोई ज्वलनशील सामग्री न होने के कारण स्थिति नियंत्रण में रही.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ