Greater Noida News: यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-11 में विकसित की जाने वाली फिनटेक सिटी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। फिनटेक सिटी पर अगले महीने दिल्ली में रोड शो आयोजित किए जाने की संभावना है। इस संबंध में गुजरात की गिफ्ट सिटी की तर्ज पर कराए गए अध्ययन की रिपोर्ट यमुना प्राधिकरण (यीडा) को सौंप दी गई है।
100 एकड़ में विकसित होगी फिनटेक सिटी
यमुना प्राधिकरण ने इस प्रोजेक्ट की योजना और ढांचा तय करने के लिए कुशमैन एंड वेकफील्ड को जिम्मेदारी सौंपी थी। एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में 100 एकड़ भूमि पर फिनटेक सिटी विकसित करने का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत अलग-अलग वित्तीय संस्थानों के लिए अलग-अलग ब्लॉक विकसित करने की योजना है।
नोएडा एयरपोर्ट और बुनियादी ढांचे से जुड़ेगा फिनटेक हब
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रही ढांचागत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र को वित्तीय गतिविधियों के हब के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। प्राधिकरण का उद्देश्य है कि यह फिनटेक सिटी भविष्य में इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर के रूप में उभरे।
रोड शो में बुलाए जाएंगे प्रमुख वित्तीय संस्थान
यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट का प्रस्तुतिकरण सितंबर के पहले सप्ताह में प्राधिकरण चेयरमैन के समक्ष किया जाएगा। इसके बाद दिल्ली में रोड शो की तिथि को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस शो में देश-विदेश की सरकारी व निजी वित्तीय संस्थाओं को आमंत्रित कर उनके सुझाव लिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी मामले में बढ़ीं मौलाना की मुश्किलें, नोएडा की जिला अदालत ने दिया बड़ा आदेश
संबंधित खबरें
क्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
4 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
6 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
7 hrs agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
7 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
9 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
18 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
21 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
22 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
23 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines