Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र के सेक्टर-21 में प्रस्तावित फिल्म सिटी परियोजना का निर्माण कार्य फिलहाल शिलान्यास की तारीख तय न होने के कारण अटका हुआ है। कई बार पूर्व में अटकले लगी कि जल्द ही फिल्म सिटी का शिलान्यास होगा। कई महीने बीते चुके है, लेकिन अभी तक शिलान्यास नहीं हो सका है। ऐसे में निर्माण भी अटक गया है।
मुख्यमंत्री से मांगा गया है समय
भूटानी ग्रुप के आशीष भूटानी का कहना है कि फिल्म सिटी के शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समय मांगा गया है। जैसे ही शिलान्यास की तारीख तय होगी। कंपनी निर्माण कार्य शुरू कर देगी। उम्मीद है कि जल्द ही निर्माण शुरू होगा।
पहले चरण में 230 एकड़ में निर्माण
फिल्म सिटी को पहले चरण में 230 एकड़ भूमि पर विकसित किया जा रहा है। इसके लिए बेव्यू इंफ्राटेक और भूटानी ग्रुप को 90 साल की लीज पर लाइसेंस प्रदान किया गया है। इस परियोजना के पहले चरण की लागत 1510 करोड़ रुपये आंकी गई है।
पहले चरण का नक्शा स्वीकृत
जून माह में फिल्म सिटी के पहले चरण का नक्शा स्वीकृत किया जा चुका है। इसमें स्टूडियो, पोस्ट-प्रोडक्शन फैसिलिटीज, ओपन शूटिंग लोकेशंस सहित विभिन्न फिल्म निर्माण से जुड़ी सुविधाएं विकसित की जानी हैं।
1095 दिन की समयसीमा
यमुना प्राधिकरण ने कंपनी को फिल्म सिटी का पहला चरण 1095 दिनों (तीन साल) में पूरा करने का निर्देश दिया है। हालांकि, अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में काम को समय से पूरा करना कंपनी के लिए चुनौती भरा होगा।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: महिला अफसर पर सियासत कब तक?, जानें नोएडा की DM ने क्या किया
संबंधित खबरें
LPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
1 hr agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
10 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
14 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
15 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
15 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
15 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
20 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
1 day agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines