Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी में बन रही फिल्म सिटी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 1095 दिनों में यदि फिल्म सिटी बनकर नहीं तैयार हुई तो कंपनी पर हर दिन डेढ़ लाख रूपये का पेनाल्टी लगेगा। यमुना प्राधिकरण व बेव्यू कंपनी के बीच यह करार हुआ है। फिल्म सिटी का निर्माण फिल्म निर्माता बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू भूटानी ग्रुप मिलकर कर रहे है। पहले चरण में 230 एकड़ में फिल्म सिटी का निर्माण पूरा होना है, जिसके लिए समय सीमा 1095 दिनों की तय की गई है। ऐसा नहीं होने पर निर्माता कंपनी की मुश्किलें बढ़ सकती है।
1510 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण
यमुना सिटी के सेक्टर 21 में बन रही नोएडा फिल्म सिटी का निर्माण 1510 करोड़ की लागत से हो रहा है। पहले चरण में यह फिल्म सिटी 230 एकड़ में तैयार होगी। पूरी फिल्म सिटी को बनाने के लिए 8 साल का लक्ष्य रखा गया है। पूरी फिल्म सिटी 1 हजार एकड़ में बनकर तैयार होगी। शुरूआत के तीन साल में काम पूरा होने के बाद यहां फिल्मों की शूटिंग शुरू हो जाएगी। इसके लिए हाईवे, रनवे, अस्पताल, संसद भवन समेत कई अन्य जगहों के लिए सेटअप तैयार किए जा रहे है।
World क्लास स्तर पर बनेगी फिल्म सिटी
फिल्म सिटी बनाने वाली कंपनी के संस्थापक और फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने दावा किया है कि नोएडा फिल्म सिटी World क्लास स्तर पर बनेगी। विदेशों से आधुनिक स्टूडियो बनकर यहां तैयार होंगे। फिल्म की शूटिंग के दौरान सितारों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यमुना प्राधिकरण की तरफ से भी कहा गया है कि फिल्म सिटी बनने के दौरान कनेक्टिविटी का ध्यान रखा गया है। इसके आस-पास एयरपोर्ट होगा। पांच एक्सप्रेस वे भी आस-पास में कनेक्ट होंगे। ऐसे में यह फिल्म सिटी मुंबई के कल्चर को टक्कर देगी।
26 एकड़ में डेवलप हो रही ग्रीन बेल्ट
फिल्म सिटी के अंदर 26 एकड़ में ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी, जबकि 54 एकड़ में फिल्म स्टूडियो व शूटिंग के लिए विश्वविद्यालय समेत अन्य गतिविधियां शामिल होंगी। फिल्म सिटी के निर्माण से ग्रेटर नोएडा व यमुना सिटी क्षेत्र में विकास को पंख लगेंगे। लोग यहीं से अपने सपनों की उड़ान भर सकेंगे। बता दें कि यमुना क्षेत्र में एशिया का सबसे बड़ा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी बनकर तैयार हो रहा है।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में खतरनाक स्टंट करने वाले 3 छात्र पहुंचे सलाखों के पीछे, काॅलेज के सामने बन रहे स्टंटमैन
संबंधित खबरें
शाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
2 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
2 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
8 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
15 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
16 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
21 hrs agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoझांसी की अलग-अलग नदियों में डूबने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही दिन में उजड़ गए कई परिवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines