Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमक्रोन-1 की सड़कों पर अवैध रेहड़ी-पटरी के खिलाफ मंगलवार को प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई उस वक्त अधूरी रह गई जब एक किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए अभियान रोक दिया। स्थानीय निवासियों की शिकायत पर पहुंची प्राधिकरण की टीम को बिना किसी कार्रवाई के वापस लौटना पड़ा।
अर्बन सर्विसेज विभाग की टीम लौटी
प्राधिकरण के अर्बन सर्विसेज विभाग की टीम जब सेक्टर ओमक्रोन-1 में अतिक्रमण हटाने पहुंची तो वहां पहले से मौजूद किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने न सिर्फ कार्रवाई को रोका बल्कि मौके पर ही धरने पर बैठ गए। हालात को देखते हुए पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन स्थिति में बदलाव नहीं आया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं हो सकी।
यातायात होता है प्रभावित
सेक्टर में रहने वाले लोगों का कहना है कि सड़क पर लगने वाली ठेली-पटरी के कारण रोजाना यातायात प्रभावित होता है। खासतौर पर शाम के समय यहां जाम की स्थिति बन जाती है। गंदगी और अव्यवस्था के चलते क्षेत्रवासियों का जीना दूभर हो गया है।
प्राधिकरण का पक्ष
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि कुछ तत्व अवैध रूप से रेहड़ी-पटरी लगाने के कारोबार में संलिप्त है। दुकानदारों से हर महीने वसूली करते है। यही लोग कार्रवाई के दौरान विरोध कराने में सक्रिय रहते है। इससे पहले भी सेक्टर अल्फा-टू में इसी तरह का विरोध हो चुका है, जहां एक राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अतिक्रमण हटाने गई टीम को काम नहीं करने दिया था।
संबंधित खबरें
UP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
9 hrs ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
18 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
19 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
20 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
21 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
22 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
23 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
1 day agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
1 day agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines