---विज्ञापन---

Noida International Airport : किसानों को मुआवजे के बाद मिलेगा रोजगार, सपनों को मिलेगी उड़ान

Uttar Pradesh Greater Noida News : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NAIL) और यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (YAPL) ने मिलकर किसानों के बच्चों को रोजगार देने की योजना तैयार की है। नायल के इस फैसले से किसानों में खुशी की लहर है। बताया जा रहा है कि नायल किसानों के बच्चों को नौकरी देने में प्राथमिकता देगा।

Uttar Pradesh Greater Noida News (जुनेद अख्तर) : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों के बच्चों को रोजगार दिया जाएगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NAIL) और यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (YAPL) मिलकर युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए पोर्टल विकसित करेंगे। स्थानीय लोगों को योग्यता के आधार पर रोजगार के अवसर मिलेंगे। नायल की इस पहल से किसानों में खुशी की लहर है। उन्हें अपने बच्चों का भविष्य उज्जवल दिख रहा है।

एयरपोर्ट में यहां होगी नियुक्ति

---विज्ञापन---

अप्रैल में नोएडा एयरपोर्ट से हवाई जहाज उड़ान भरने प्रस्तावित हैं। एयरपोर्ट के संचालन के लिए संचालन और हैंडलिंग से जुड़े कुछ कर्मचारियों की नियुक्ति कर ली गई है, जबकि कुछ के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया चल रही है। एयरपोर्ट पर कैट-9 के संचालन के लिए 84 लोगों की नियुक्ति होनी थी, जिसमें से 45 की नियुक्ति हो चुकी है, बाकी के लिए रिक्तियां जारी कर भर्ती की जाएगी।

56 पदों पर हो चुकी भर्ती
बताया जा रहा है कि इसके संचालन के लिए कम से कम 15 साल का अनुभव जरूरी है। इसके अलावा एयर साइट से जुड़े कामों के लिए 9 मैनपावर की जरूरत है। सभी पदों पर भर्ती हो चुकी है। वाइल्ड लाइफ के 56 पदों पर भर्ती हो चुकी है। इसके अलावा फायर समेत एयरपोर्ट से जुड़े विभिन्न कामों के लिए भर्ती की तैयारी चल रही है।

---विज्ञापन---

किसानों के बच्चों को दी जा रही प्राथमिकता

भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों के बच्चों को पदों पर प्राथमिकता दी जा रही है, हालांकि कोई बाहरी व्यक्ति भी भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है, इसके लिए कोई बाध्यता नहीं है। भर्ती प्रक्रिया के लिए एनएआईएल और यापल मिलकर एक पोर्टल बना रहे हैं, जिसके जरिए भर्ती की जाएगी।

---विज्ञापन---

मुआवजा कम लेकर चुना रोजगार का विकल्प

बता दें है कि जिन किसानों ने एयरपोर्ट के लिए जमीन दी है और मुआवजे का कम हिस्सा लेकर रोजगार का विकल्प चुना है। ऐसे 779 किसान हैं, जिन्हें एयरपोर्ट पर रोजगार दिया जाना है। इसके अलावा एडमिन समेत कई अन्य तरह के विभागों को चलाने के लिए स्टाफ रखा जाएगा।

---विज्ञापन---

 

First published on: Mar 08, 2025 02:52 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola