Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के किसानों में रोष की भावना उत्पन्न हो रही है। किसान संघर्ष मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित लोक भवन में प्रमुख सचिव (औद्योगिक) आलोक कुमार से उनके कार्यालय में मुलाकात की। 10 प्रतिशत आबादी प्लॉट, नए कानून के क्रियान्वयन तथा हाई पावर कमेटी की सिफारिशों को लागू करने के संबंध में विस्तृत ज्ञापन सौंपा। किसानों ने इस बात पर रोष व्यक्त किया कि कमेटी की सिफारिशों को 8 महीने और कमेटी को बने 6 महीने से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन एक भी बिंदु पर अमल नहीं हुआ है। किसान फिर से प्रदर्शन का रूख कर सकते है।
यह हैं किसानों से जुड़े मुख्य मुद्दे
नोएडा-ग्रेटर नोएडा व यमुना क्षेत्र में आबादी के मामलों की दो वर्षों से केवल सुनवाई चल रही है। एक भी मामला अब तक बोर्ड बैठक से पारित नहीं किया गया। 5, 6, 7 प्रतिशत प्लाट योजना का ठहराव, अकेले ग्रेटर नोएडा में 4200 प्लाट लगाए जाने हैं, लेकिन आज तक एक भी प्लाट नहीं लगा। इसी तरह नोएडा-यमुना प्राधिकरण में हजारों प्लाट लगाए जाने लंबित है। लंबित मामले नोएडा प्राधिकरण में 3900 से अधिक आबादी प्रकरणों का कोई निस्तारण नहीं हुआ। आबादी पात्रता की सीमा में बढ़ोतरी, नोएडा प्राधिकरण में आबादी के लिए लीजबैक की पात्रता प्रति परिवार 450 वर्गमीटर से 1000 वर्गमीटर तक की जानी थी, लेकिन सिफारिशों के बावजूद इसे लागू नहीं किया गया। वेंडिंग जोन में आरक्षण, भूमिहीन किसानों के लिए 40 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान अभी तक अमल में नहीं लाया गया। नए कानून व 10 प्रतिशत आबादी प्लॉट, तीनों प्राधिकरणों के बोर्ड से प्रस्ताव पास होकर शासन को भेजे जा चुके हैं, लेकिन शासन स्तर पर कोई निर्णय नहीं लिया गया।
प्रमुख सचिव ने दिया आश्वासन
प्रमुख सचिव (औद्योगिक) आलोक कुमार ने किसानों को आश्वस्त किया है कि हाई पावर कमेटी की सिफारिशों को लागू करना मेरी जिम्मेदारी है। शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान प्रमुख सचिव (औद्योगिक) आलोक कुमार से मुलाकात करने वालों में सुखबीर खलीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान परिषद, डॉ. रूपेश वर्मा (जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय किसान सभा), उदल आर्य, जगबीर नंबरदार, सचिन अवाना, अजब सिंह भाटी, निशांत रावल, अजीत एडवोकेट, वनीष प्रधान, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा (किसान एकता संघ) आदि मौजूद रहे।संघर्ष
संघर्ष लगातार रहेगा जारी
किसान सभा के जिला महासचिव जगबीर नंबरदार ने कहा कि किसान संघर्ष मोर्चा पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। हाई पावर कमेटी की सिफारिशें, नया कानून और 10 प्रतिशत प्लाट नीति को लागू कराना ही हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
16 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines