हाई पावर कमेटी की सिफारिश लागू नहीं होने से ग्रेटर नोएडा के किसानों में रोष,  10 प्रतिश भूखंड और नए कानून की मांग

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के किसान संघर्ष मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित लोक भवन में प्रमुख सचिव आलोक कुमार से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान 10 प्रतिशत आबादी प्लॉट, नए कानून के क्रियान्वयन तथा हाई पावर कमेटी की सिफारिशों को लागू करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा। पढ़ें ग्रेटर नोएडा से प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट।

Greater Noida News, Noida Greater Noida News, Greater Noida, Noida, Noida Latest News, ग्रेटर नोएडा खबर, नोएडा ग्रेटर नोएडा खबर, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, नोएडा ताजा खबर

प्रमुख सचिव से मुलाकात करता किसान संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के किसानों में रोष की भावना उत्पन्न हो रही है। किसान संघर्ष मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित लोक भवन में प्रमुख सचिव (औद्योगिक) आलोक कुमार से उनके कार्यालय में मुलाकात की। 10 प्रतिशत आबादी प्लॉट, नए कानून के क्रियान्वयन तथा हाई पावर कमेटी की सिफारिशों को लागू करने के संबंध में विस्तृत ज्ञापन सौंपा। किसानों ने इस बात पर रोष व्यक्त किया कि कमेटी की सिफारिशों को 8 महीने और कमेटी को बने 6 महीने से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन एक भी बिंदु पर अमल नहीं हुआ है। किसान फिर से प्रदर्शन का रूख कर सकते है।

विज्ञापन

यह हैं किसानों से जुड़े मुख्य मुद्दे

नोएडा-ग्रेटर नोएडा व यमुना क्षेत्र में आबादी के मामलों की दो वर्षों से केवल सुनवाई चल रही है। एक भी मामला अब तक बोर्ड बैठक से पारित नहीं किया गया। 5, 6, 7 प्रतिशत प्लाट योजना का ठहराव, अकेले ग्रेटर नोएडा में 4200 प्लाट लगाए जाने हैं, लेकिन आज तक एक भी प्लाट नहीं लगा। इसी तरह नोएडा-यमुना प्राधिकरण में हजारों प्लाट लगाए जाने लंबित है। लंबित मामले नोएडा प्राधिकरण में 3900 से अधिक आबादी प्रकरणों का कोई निस्तारण नहीं हुआ। आबादी पात्रता की सीमा में बढ़ोतरी, नोएडा प्राधिकरण में आबादी के लिए लीजबैक की पात्रता प्रति परिवार 450 वर्गमीटर से 1000 वर्गमीटर तक की जानी थी, लेकिन सिफारिशों के बावजूद इसे लागू नहीं किया गया। वेंडिंग जोन में आरक्षण, भूमिहीन किसानों के लिए 40 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान अभी तक अमल में नहीं लाया गया। नए कानून व 10 प्रतिशत आबादी प्लॉट, तीनों प्राधिकरणों के बोर्ड से प्रस्ताव पास होकर शासन को भेजे जा चुके हैं, लेकिन शासन स्तर पर कोई निर्णय नहीं लिया गया।

विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने दिया आश्वासन

प्रमुख सचिव (औद्योगिक) आलोक कुमार ने किसानों को आश्वस्त किया है कि हाई पावर कमेटी की सिफारिशों को लागू करना मेरी जिम्मेदारी है। शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान प्रमुख सचिव (औद्योगिक) आलोक कुमार से मुलाकात करने वालों में सुखबीर खलीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान परिषद, डॉ. रूपेश वर्मा (जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय किसान सभा), उदल आर्य, जगबीर नंबरदार, सचिन अवाना, अजब सिंह भाटी, निशांत रावल, अजीत एडवोकेट, वनीष प्रधान, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा (किसान एकता संघ) आदि मौजूद रहे।संघर्ष

संघर्ष लगातार रहेगा जारी

किसान सभा के जिला महासचिव जगबीर नंबरदार ने कहा कि किसान संघर्ष मोर्चा पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। हाई पावर कमेटी की सिफारिशें, नया कानून और 10 प्रतिशत प्लाट नीति को लागू कराना ही हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ