Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में किसानों ने यमुना प्राधिकरण पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने यमुना प्राधिकरण के खिलाफ गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। किसानों की आज एक गोष्ठी हुई। 30 जुलाई को होने वाली किसानों की महापंचायत के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। किसानों का कहना है कि वह महापंचायत के जरिये अपनी बात प्राधिकरण तक पहुंचाएंगे। यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह विरोध करेंगे।
सरकारी स्कूलों में जलभराव की समस्या
ग्राम प्रधान इकराम ने बताया कि गांव में बिजली की भारी समस्या है जबकि सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति बनी रहती है। गांव में न तो बारात घर की व्यवस्था है न ही पानी निकासी की कोई सुव्यवस्था। ग्रामीणों का आरोप है कि यमुना प्राधिकरण गांवों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है।
प्राधिकरण की दोहरी नीति पर सवाल
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पवन खटाना ने बताया कि गांव अट्टा फतेहपुर सहित कई गांवों में अभी तक आबादी के निस्तारण नहीं किए गए हैं। जांच के नाम पर ग्रामीणों को भ्रमित किया जा रहा है। किसान कोटे के प्लॉट अभी तक नहीं दिए गए हैं।
सर्किल रेट में भी भेदभाव
किसान संगठन के मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में किसानों की जमीनों का सर्किल रेट सालों से नहीं बढ़ाया गया। प्राधिकरण द्वारा खरीदी गई जमीन का सर्किल रेट अपनी सुविधा अनुसार बार बार बढ़ाया जा रहा है। यह सरकार और प्राधिकरण की मिलीभगत को दर्शाता है। किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
30 जुलाई को होगी महापंचायत
इन सभी मुद्दों को लेकर 30 जुलाई को एक बड़ी महापंचायत गलगोटिया अंडरपास के नीचे आयोजित की जाएगी। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों किसान, मजदूर और ग्रामीण हिस्सा लेंगे। इस महापंचायत में अधिकारियों से आमने सामने बात कर समाधान की मांग की जाएगी।
ये भी पढ़ें: न्यू आगरा अर्बन सेंटर पर बड़ा अपडेट, यमुना एक्सप्रेस वे के पास बसेगा खेल गांव और गोल्फ कोर्स
संबंधित खबरें
ब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
17 mins agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
10 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
12 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
13 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
16 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
16 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
18 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
18 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
20 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines