हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

ग्रेटर नोएडा को फरीदाबाद से जोड़ने वाले मंझावली पुल एप्रोच रोड का निर्माण जल्द, जानें क्या है अपडेट

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा को फरीदाबाद से सीधे जोड़ने वाले मंझावली पुल की एप्रोच सड़क का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। लोक निर्माण विभाग द्वारा एक माह में निर्माण कार्य की शुरुआत की जाएगी।

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा को फरीदाबाद से सीधे जोड़ने वाले मंझावली पुल की एप्रोच सड़क का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। लोक निर्माण विभाग द्वारा एक माह में निर्माण कार्य की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बारिश खत्म होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

1.7 किमी नई सड़क का निर्माण प्रस्तावित
योजना के पहले चरण में 3.2 किलोमीटर लंबी मौजूदा सड़क को दो लेन से बढ़ाकर चार लेन किया जाएगा। इसके साथ ही 1.7 किलोमीटर लंबी नई सड़क का भी निर्माण किया जाएगा जिसके लिए भूमि खरीद की प्रक्रिया चल रही है। यह सड़क मंझावली गांव को यमुना एक्सप्रेसवे के ईकोटेक-1 सेक्टर से जोड़ेगी।

हरियाणा की ओर पुल और संपर्क मार्ग बनकर तैयार
हरियाणा की ओर से मंझावली पुल और उसके आगे 600 मीटर की संपर्क सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है। उत्तर प्रदेश की ओर अब 4.9 किमी लंबी सड़क बनाई जानी है जिसमें 1.7 किमी नई सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य 50 फीसद से अधिक पूरा हो चुका है।

65.50 करोड़ की लागत
पूरी 4.9 किलोमीटर सड़क के निर्माण में 65.50 करोड़ की लागत आएगी। इसमें सड़क चैड़ीकरण, नई सड़क निर्माण, पोल शिफ्टिंग और अन्य अवरोध हटाने का कार्य शामिल है। विभाग का लक्ष्य है कि एक वर्ष के भीतर यह परियोजना पूरी कर दी जाए।

जमीन अधिग्रहण में तेजी
जगनपुर-अफजलपुर, मुरसदपुर और अट्टा गुजरान गांवों में 68,000 वर्गमीटर भूमि अधिग्रहण की जा रही है। इसमें करीब 40 किसानों से जमीन ली जा रही है जिसमें से 50 फीसद से अधिक किसानों से सहमति प्राप्त हो चुकी है।

ग्रेनो से मंझावली 10 मिनट
सड़क के बनते ही ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-1 सेक्टर से फरीदाबाद के मंझावली क्षेत्र तक की दूरी सिर्फ 10 मिनट में पूरी की जा सकेगी। यह मार्ग जेवर, दनकौर, रबूपुरा और बिलासपुर जैसे क्षेत्रों के निवासियों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होगा। जिनकी रिश्तेदारी हरियाणा के गांवों में है। जो लंबे समय से इस मार्ग की मांग कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में 126 एकड़ में बन रहे कचरा निस्तारण केंद्र का काम 75 फीसद पूरा, 900 टन होगी क्षमता

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें