Greater Noida News: गौतमबुद्धनगर की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार मिश्रा की अदालत ने पांच साल पुराने हत्या और गोलीकांड के मामले में एक ही परिवार के पांच सदस्यों को दोषी ठहराते हुए उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. दोषियों में जसमाल (80) उनका बेटा राजकुमार, बहु निरोज, पोता निशांत उर्फ निशु और पोता मोन्टी शामिल हैं. अदालत ने दोषियों पर 34-34 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है, जिसमें जुर्माना जमा न करने पर दोषियों को छह महीने का अतिरिक्त कारावास काटना होगा.
यह है पूरा मामला
घटना 29 जून 2020 की है, जब पीड़ित बाबूराम ने कासना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि उनके भतीजे सोनू को बिलासपुर से गांव नियाना लौटते समय जसमाल और उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने रास्ता रोककर उसकी मारपीट की थी. सोनू किसी तरह घर पहुंचे और घटना की जानकारी दी. इसके बाद वादी के भाई राजेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह और देवेंद्र सिंह शिकायत करने जसमाल के घर पहुंचे, तभी जसमाल ने अपनी लाइसेंसी बंदूक अपने पोते निशांत को दे दी. वहीं, राजकुमार की पत्नी निरोज ने घर से दो फरसे निकालकर अपने पति राजकुमार और पुत्र मोंटी को दे दिए.
निशांत ने मारी थी गोली
निशांत ने बंदूक से बिजेंद्र पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद राजकुमार और मोंटी ने फरसे से राजेंद्र, बिजेंद्र और देवेंद्र पर हमला कर दिया. इस हमले में राजेंद्र और देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि बिजेंद्र की मौत हो गई थी.
साक्ष्य को मिटाने की कोशिश
अभियोजन पक्ष ने अदालत में यह भी कहा कि आरोपियों ने घटना के बाद शव को अपने घर में खींचने की कोशिश की, ताकि घटना के स्वरूप को बदलकर साक्ष्य मिटाया जा सके.
अधिवक्ता की दलील
दोषियों के अधिवक्ता ने अदालत में इनकी उम्र का हवाला देते हुए कम सजा की मांग की थी, लेकिन अदालत ने इनकी नृशंस हरकतों को ध्यान में रखते हुए उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई.
ये भी पढ़ेंः “स्वदेशी हथियारों से हुई थी Operation Sindoor में जीत”, वायु सेना दिवस पर बोले एयर चीफ मार्शल
संबंधित खबरें
राहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
14 mins agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
10 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
10 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
11 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
12 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines