Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के जू-2 में रहने वाले एक परिवार के 4 लोगों की मोमोज खाने से तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजनों ने चारों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जल्द ही चारों को असपताल से छुट्टी मिल जाएगी। बताया जा रहा है कि सभी सेक्टर अल्फा वन की कॉमर्शियल बेल्ट की एक फूड स्टॉल से मोमोज खरीदे थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत खाद्य विभाग से की है।
मोमोज खाते ही उल्टी-दस्त से बिगड़ी तबियत
जानकारी के मुताबिक, विनय कसाना परिवार के साथ सेक्टर जू-2 में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 25 मई की शाम के समय अल्फा वन कॉमर्शियल बेल्ट में एक फूड स्टॉल से मोमोज खरीदे थे। उनको खाने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। कुछ देर बाद मां मुनीता कसाना के अलावा दो अन्य सदस्य पारुल कसाना और दीपिका कसाना की भी तबीयत खराब हो गई। सभी को उल्टी-दस्त की समस्या थी। 26 मई की सुबह सभी को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अभी भी उनका इलाज चल रहा है। मोमोज खाने से उनके पेट में संक्रमण हो गया।
मोमोज बेचने वाला हुआ फरार
इस मामले में गुरुवार को पीड़ितों ने इसकी शिकायत कलेक्ट्रेट में खाद्य विभाग से की। जिस पर शाम को खाद्य सुरक्षा अधिकारी इबादुल्लाह ने टीम के साथ मौके पर जाकर जांच की। उन्होंने बताया कि चारों पीड़ित अस्पताल में भर्ती है। उनसे बातचीत की गई है। तबीयत अब बेहतर है। मोमोज विक्रेता की तलाश की जा रही है। बीमार होने की जानकारी होने पर वो अभी स्टॉल लगाने नहीं पहुंचा। उसकी तलाश की जा रही है।
जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
डॉक्टरों को आशंका है कि मोमोज में हानिकारक केमिकल मिला था। इस पर विभाग के अफसरों का कहना है कि अगर ऐसा होता तो और भी लोगों के बीमार होने का खतरा था। मोमोज विक्रेता का पता लगाकर नमूने लिए जाएंगे। उनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
मोमोज खाने से 30 से अधिक लोग हुए थे बीमार
ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने का शौकीन काफी है। इस कारण हर मार्केट में मोमोज बेचने वाले मिल जाएंगे। दुकानों के साथ-साथ सड़क किनारे भी स्टॉल लग रही है, लेकिन लोगों का मोमोज खाने का स्वाद स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा है। पिछले वर्ष भी ग्रेनो वेस्ट और ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने से 30 से अधिक लोग बीमार हुए थे। विभाग ने जांच भी की थी, लेकिन कुछ नहीं निकला।
संबंधित खबरें
UP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
1 hr ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
1 hr ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
9 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
13 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
14 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
16 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines