Greater Noida News: थाना सूरजपुर पुलिस व सेन्ट्रल नोएडा की सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली सोने-चांदी के आभूषण बेचने वाले फर्जी सुनार को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान पंकज कपूर के रूप में हुई है. वह गाजियाबाद के साया अपार्टमेंट का रहने वाला है. ग्रेटर नोएडा की पैरामाउंट गोल्फ फोरेस्ट सोसायटी में वह सुनार की दुकान चला रहा था. लोगों को असली बताकर नकली ज्वैलरी बेचता था. अब तक आरोपी लाखों रुपये की ठगी कर चुका है.
नकली सिक्के भी हुए बरामद
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में नकली सोने-चांदी के आभूषण, नकली भारतीय मुद्रा जैसे दिखने वाले सिक्के, इलेक्ट्रॉनिक टैग प्रिंटर मशीन, दुकान के पंपलेट और 50,500 कैश बरामद किए गए हैं. डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस टीम के कार्य के लिए 25,000 नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है.
ऐसे करता था ठगी का कारोबार
गिरफ्तार पंकज कपूर स्वयं को ज्वैलर बताकर सूरजपुर क्षेत्र के पैरामाउंट अपार्टमेंट में फर्जी ज्वैलरी शॉप चला रहा था. वह कम दाम में शुद्ध सोना देने का लालच देकर नकली पीली धातु से बने आभूषण लोगों को बेचता था. लोग उसे असली सुनार समझकर जेवर खरीदते थे और गिरवी भी रखने लगे थे.
ये भी पढ़ें: Online गेम में 5 लाख रुपये हारा आशाराम, खुद के अपहरण की साजिश रच मांगी 20 लाख की फिरौती
असली सोना रख लेता था गिरवी
मार्च 2025 में एक पीड़ित सौरभ ने अपनी चेन गिरवी रखकर 1.30 लाख लिए थे, जिनमें से 1 लाख वापस कर चुका था. शेष 30,000 की वसूली के लिए जब संपर्क किया गया तो आरोपी ने बातचीत बंद कर दी. अप्रैल 2025 में एक अन्य व्यक्ति दिवाकर को चार नकली बिस्किट और एक नकली हार 15 लाख में बेच दिए गए.
एक साल पहले हुआ था फरार
जांच में पता चला है कि आरोपी ने लगभग 1 वर्ष पूर्व अपनी फर्जी दुकान बंद कर फरार हो गया था, लेकिन हाल ही में थाना सेक्टर-142 क्षेत्र में फिर से दुकान खोलकर लोगों को ठगने लगा। इस मामले में सेक्टर-142 थाना में भी मामला दर्ज है.
फर्जीवाड़े का पूरा नेटवर्क
जांच में सामने आया कि पंकज कपूर पिछले कई वर्षों से यह ठगी कर रहा है. वह दिल्ली बाजार से नकली धातु खरीदता और उन पर शुद्धता की झूठी मुहर लगाता था. उसके पास न तो कोई वैध लाइसेंस था, न ही कोई पंजीकरण. आरोपी गाजियाबाद के इंदिरापुरम में दर्ज एक गैंगस्टर एक्ट के मामले में भी वांछित है.
भारी मात्रा में बरामद हुआ नकली सोना
61 कड़े व कंगन, 71 अंगूठियां, 25 गले की चेन, 26 मंगलसूत्र-हार व 8 ब्रेसलेट, 170 झुमके, 44 सिल्वर नोट, 69 सिल्वर नोट्स, 24 अन्य सिल्वर नोट्स, 2 खड़ाऊ (सिल्वर धातु), 13 सिल्वर कटोरियां, 50,500 कैश
ये भी पढ़ें: नोएडा वालों के लिए काम की खबर, दशहरे को लेकर यह रास्ते रहेंगे बंद, जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
8 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
13 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
15 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
17 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
18 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
23 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines