Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट बीआईसी के नाम से मशहूर रेसिंग ट्रैक को फिर से रफ्तार मिल सकती है. प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक और लोक लेखा समिति के सदस्य डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है. उसमें कहा गया है कि ग्रेटर नोएडा स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट को सक्रिय करने से युवाओं को मंच मिलेगा.
फोर्स का हो सकता है गठन
डॉ. सिंह ने यमुना प्राधिकरण (यीडा) के अंतर्गत रेसिंग रिवाइवल टास्क फोर्स के गठन का सुझाव देते हुए इसमें जेपी ग्रुप, फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट्स क्लब्स ऑफ इंडिया, निजी निवेशकों को शामिल करने तथा पीपीपी मॉडल के तहत इस परियोजना को पुनर्जीवित करने की संभावनाएं तलाशने का आग्रह किया है. उन्होंने यीडा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का भी अनुरोध किया है.
एफ1 सर्किट से यूपी की अंतरराष्ट्रीय पहचान
बता दें कि 3,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह सर्किट 2011 से 2013 तक फॉर्मूला वन ग्रांड प्री की मेजबानी कर चुका है. उस दौरान भारत ने रेसिंग खेलों की वैश्विक लीग में कदम रखा था और यह सर्किट देश की शान बन गया था. लेकिन प्रशासनिक अड़चनों के चलते यह आयोजन बंद हो गया. फिलहाल यह भूमि यमुना प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र में है और जेपी समूह के विशेष आर्थिक क्षेत्र का आवंटन रद्द किए जाने का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है.
संभावनाओं को मिलेगी नई रफ्तार
डॉ. राजेश्वर सिंह का मानना है कि फॉर्मूला वन और मोटो जीपी जैसे विश्वस्तरीय मोटरस्पोर्ट्स के आयोजन से उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय खेल स्थल के रूप में उभरेगा. पर्यटन, मनोरंजन और निवेश के क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयों को छू सकेगा. उन्होंने कहा दुनिया भर में फॉर्मूला वन के 820 मिलियन से अधिक प्रशंसक हैं. ऐसे आयोजन से उत्तर प्रदेश को अबूधाबी, सिंगापुर और अमेरिका जैसे देशों की प्रतिष्ठा मिल सकती है.
ये भी पढ़ें: ग्रेटर आगरा बनेगा रियल एस्टेट का नया हॉटस्पॉट, लॉन्च हुई नई आवासीय योजना
संबंधित खबरें
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
1 hr agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
11 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
14 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
14 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
15 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
17 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
19 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
20 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
21 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines