Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पास सेक्टर-145 में रहने वाले लोगों को जल्द ही आने-जाने में काफी सुविधा मिलने वाली है. यहां ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा 18 किलोमीटर लंबी सड़क समेत नाले और अन्य जरूरी काम को शुरू करने की तैयारी की जा रही है. इस सेक्टर में सड़क बनाने का काम अक्टूबर माह में शुरू हो सकता है. पिछले महिने प्राधिकरण द्वारा इस सड़क के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जा चुका है.
31 हेक्टेयर जमीन को कराया था कब्जामुक्त
ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पास बने इस सेक्टर में प्राधिकरण द्वारा 18 किलोमीटर लंबी सड़क को लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत से बनाने की तैयारी है. जहां पर प्राधिकरण द्वारा सड़क समेत अन्य निर्माण कराने की तैयारी की जा रही हैं. वहां पहले लोगों ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा इसी साल जून माह में अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की थी और लगभग 31 हेक्टेयर जमीन को कब्जा मुक्त कराया था. वहीं इस जमीन पर लगभग 2000 से अधिक किसानों को 5 प्रतिशत भूखंड देना भी प्रस्तावित है. इस जमीन से संबंधित निर्णय भी प्राधिकरण के पक्ष में आया था. अधिकारयों का कहना है कि इस सड़क के निर्माण के लिए टेंडर निकाला गया था. जिसके बाद अब फाइनेंशियल बिड में सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी को इसके निर्माण का काम सौंपा जाएगा.
यह भी पढ़ें- नोएडा में यमुना पुश्ता रोड पर एक्सप्रेस वे बनने की योजना अटकी, एनओसी पर लगा ब्रेक
30 किलोमीटर लंबे नाले का भी होगा निर्माण
ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर इस सेक्टर में प्राधिकरण द्वारा लगभग 63 करोड़ की लागत से 30 किलोमीटर लंबा नाला भी बनाने की तैयारी है. इस नाले की मंजूरी के लिए प्राधिकरण ने आईआईटी दिल्ली के पास से डिजाइन पास कराने के लिए भेजा था. जिसे मंजूरी मिल चुकी है. अब इस नाले के निर्माण की मंजूरी सीईओ की प्रशासनिक सहमति और वित्त समिति के पास भेजा जाएगा. इसके अलावा इस सेक्टर में सीवेज पंपिग स्टेशन और लाइन बिछाने का भी काम भी किया जाना है. जिस पर लगभग 9 करोड़ से अधिक की लागत आने का अनुमान है.
यह भी पढ़ें- Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के पी-3 गोलचक्कर पर बनेगा तीन लेन का नया पुल, आवागमन होगा सुगम और सुरक्षित
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
9 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
14 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
15 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
17 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
19 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines