हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में एनकाउंटर, मेडिकल स्टोर संचालक पर हमला करने वाले 2 बदमाशों को लगी गोली

Greater Noida News: थाना दादरी पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो शातिर अपराधी घायल हो गए. मुठभेड़ मंगलवार रात शाहपुर मार्ग के पास पेरिफेरल हाईवे के नीचे हुई. पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी.

विज्ञापन

Greater Noida News: थाना दादरी पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो शातिर अपराधी घायल हो गए. मुठभेड़ मंगलवार रात शाहपुर मार्ग के पास पेरिफेरल हाईवे के नीचे हुई. पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी. बाइक पर सवार दो युवक पुलिस के रुकने के इशारे को अनदेखा कर भागने लगे. संदेह होने पर पुलिस ने उनका पीछा किया. भागने के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई. इस कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खां ने पुलिस टीम को 25 हजार का ईनाम दिया है.

दादरी के है दोनों बदमाश

गोली से घायल दोनों बदमाशों की पहचान राज कुमार और साजिद के रूप में हुई है. दोनों दादरी के रहने वाले है. दोनों के कब्जे से 2 तमंचा, दो जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस, एक सर्जिकल ब्लेड, बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की गई है.

पुलिस दारोगा ने निभाई अहम भूमिका

इस एनकाउंटर में दादरी थाने की 2 महिला दारोगा ने अहम भूमिका निभाई है. पुलिस पूछताछ में दोनों बदमाशों ने स्वीकार किया कि वह पेंटिंग का काम करते हैं. हाल ही में दादरी कस्बे के विनोद के घर में काम कर रहे थे. विनोद ने उन्हें 50,000 का लालच देकर एक मेडिकल स्टोर संचालक पर चाकुओं से हमला करवाया था. इस घटना में पहले से दर्ज मुकदमे में दोनों की संलिप्तता सामने आई है.

दो अन्य भी है शामिल

आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि इस हमले में उनके दो अन्य साथी एजाज मेवाती उर्फ जहरू और कुनाल उर्फ कपिल भी शामिल थे. दोनों फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है.

ये भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट के पास 1000 करोड़ का होगा निवेश, मिक्स लैंड यूज प्रोजेक्ट में 4500 लोगों को मिलेगा रोजगार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें