Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में लंबे समय से चल रही बिजली चोरी की शिकायतों लेने पर बिजली विभाग के होश उड़ गए। बिजली विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को चिटहेरा और धूममानिकपुर गांव में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान टीम को चिटहेरा गांव में हाईटेक तरीके से की जा रही बिजली चोरी का बड़ा मामला पता चला। टीम ने पहली बार बिजली चोरी का ऐसा मामला पकड़ा है।
रिमोट से चलता था मीटर का सेंसर
जांच में सामने आया कि एक घर में सिर्फ 8 किलोवाट का अधिकृत कनेक्शन था, लेकिन वास्तविकता में 24 किलोवाट का लोड चलाया जा रहा था। जब विभागीय टीम ने मीटर की गहन जांच की तो पाया कि उसमें सेंसर लगाया गया है जो रिमोट कंट्रोल से संचालित हो रहा था। इस तकनीक के जरिये मीटर में बिजली की असली खपत दर्ज नहीं हो रही थी।
एक दिन में 68 घरों की जांच
अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि जांच अभियान के तहत कुल 68 घरों की जांच की गई, जिनमें से 16 स्थानों पर बिजली चोरी के पुख्ता प्रमाण मिले है। छापेमारी के दौरान टीम को देखते ही कई क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
चोरों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई
बिजली विभाग के अधिकारी ने बताया कि जिन घरों में चोरी पकड़ी गई है उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग की ओर से संबंधित उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा।
ये भी पढ़ें: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घटा यमुना का जलस्तर, फार्म हाउस में वापस लौटे लोग
संबंधित खबरें
यूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
37 mins agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
55 mins ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
13 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
16 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
21 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
21 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines