ग्रेटर नोएडा में बिजली चोरी का हाईटेक तरीका, रिमोर्ट से कंट्रोल हो रहा था मीटर

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में लंबे समय से चल रही बिजली चोरी की शिकायतों लेने पर बिजली विभाग के होश उड़ गए। बिजली विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को चिटहेरा और धूममानिकपुर गांव में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान टीम को चिटहेरा गांव में हाईटेक तरीके से की जा रही बिजली चोरी का बड़ा मामला पता चला।

Electricity Chori From Remote

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में लंबे समय से चल रही बिजली चोरी की शिकायतों लेने पर बिजली विभाग के होश उड़ गए। बिजली विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को चिटहेरा और धूममानिकपुर गांव में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान टीम को चिटहेरा गांव में हाईटेक तरीके से की जा रही बिजली चोरी का बड़ा मामला पता चला। टीम ने पहली बार बिजली चोरी का ऐसा मामला पकड़ा है।

विज्ञापन

रिमोट से चलता था मीटर का सेंसर
जांच में सामने आया कि एक घर में सिर्फ 8 किलोवाट का अधिकृत कनेक्शन था, लेकिन वास्तविकता में 24 किलोवाट का लोड चलाया जा रहा था। जब विभागीय टीम ने मीटर की गहन जांच की तो पाया कि उसमें सेंसर लगाया गया है जो रिमोट कंट्रोल से संचालित हो रहा था। इस तकनीक के जरिये मीटर में बिजली की असली खपत दर्ज नहीं हो रही थी।

विज्ञापन

एक दिन में 68 घरों की जांच
अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि जांच अभियान के तहत कुल 68 घरों की जांच की गई, जिनमें से 16 स्थानों पर बिजली चोरी के पुख्ता प्रमाण मिले है। छापेमारी के दौरान टीम को देखते ही कई क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

चोरों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई
बिजली विभाग के अधिकारी ने बताया कि जिन घरों में चोरी पकड़ी गई है उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग की ओर से संबंधित उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ