हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में स्ट्रीट डाग्स के लिए बनेगा नसबंदी केंद्र, तीन शेल्टर होम की भी तैयारी

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में बढ़ती लावारिस कुत्तों की संख्या और उनसे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने योजना तैयार की है. प्राधिकरण नसबंदी एवं टीकाकरण केंद्र स्थापित करेगा. इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में बढ़ती लावारिस कुत्तों की संख्या और उनसे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने योजना तैयार की है. प्राधिकरण नसबंदी एवं टीकाकरण केंद्र स्थापित करेगा. इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इच्छुक एनजीओ या फर्में 13 अक्टूबर तक आवेदन कर सकती हैं. चयनित संस्था को एक वर्ष के लिए कार्यभार सौंपा जाएगा.

5,000 से ज्यादा कुत्तों को लगा टीका

वर्तमान में सेक्टर स्वर्णनगरी में एक नसबंदी एवं टीकाकरण केंद्र संचालित किया जा रहा है, जिसकी दैनिक क्षमता 15 कुत्तों की नसबंदी करने की है. यह केंद्र एक गैर-सरकारी संस्था द्वारा संचालित है और अब तक शहर में 5,000 से अधिक लावारिस कुत्तों की नसबंदी व टीकाकरण किया जा चुका है. एक और केंद्र स्थापित होने से नसबंदी अभियान की गति में तेजी आएगी और सार्वजनिक सुरक्षा व स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा.

तीन शेल्टर होम की भी योजना

प्राधिकरण लावारिस, बीमार या आक्रामक कुत्तों को अस्थायी रूप से रखने के लिए तीन नए शेल्टर होम स्थापित करने की भी तैयारी कर रहा है. इन शेल्टर होम के लिए स्थानों की पहचान कर ली गई है, अब एजेंसी चयन की प्रक्रिया चल रही है. इन शेल्टर होम में विशेष देखभाल, उपचार और निगरानी की व्यवस्था होगी ताकि ऐसे कुत्तों को समय रहते चिकित्सा सुविधा मिल सके.

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन

यह पूरी प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार चलाई जा रही है. नसबंदी और टीकाकरण के बाद कुत्तों को उसी स्थान पर दोबारा छोड़ा जाएगा, जहां से उन्हें पकड़ा गया था.

ये भी पढ़ें: Greater Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सीधे जुड़ेगा मथुरा और फिरोजाबाद, यात्रियों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें