Greater Noida News: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। सातवीं मंजिल से गिरने की वजह से एक आवारा कुत्ते की मौत हो गई। हालांकि इसके पीछे की सच्चाई ने लोगों के कान खड़े कर दिए हैं। सोसायटी में रहने वाली शिकायकर्ता को संदेह है कि कुत्ते को किसी ने जानबूझकर छत से धक्का दिया है। जिसके कारण मौके पर ही कुत्ते की मौत हो गई। छत से गिरते हुए कुत्ते की फोटो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। मगर अभी तक मौत की वजह सामने नहीं आ सकी है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
छत से कैसे गिरा कुत्ता?
ये मामला ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 1 में स्थित सोसायटी विहान हैरिटेज का है। रविवार को यहां एक आवारा कुत्ते के छत से गिरने की खबर आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे चेक करना शुरू कर दिया। सभी के मन में सिर्फ एक सवाल था कि क्या कुत्ता खुद छत से गिर गया या फिर किसी ने उसे जानबूझकर धक्का दे दिया?
सीसीटीवी फुटेज में हुआ खुलासा
शिकायतकर्ता सुष्मिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की। सीसीटीवी में रात को 2 बजे करीब कुत्ते को बिल्डिंग के अंदर घुसते देखा जा सकता है। वहीं करीब 2:15 मिनट पर कुत्ता बिल्डिंग के सातवें फ्लोर से नीचे गिर जाता है। बिल्डिंग की ऊंचाई पर कैमरा ना होने के कारण कुत्ता के छत से गिरने की वजह सामने नहीं आई है। मगर सीसीटीवी में कुत्ते को नीचे गिरते हुए साफ देखा जा सकता है। सुष्मिता का दावा है कि किसी ने छत से कुत्ते को नीचे फेंका। मगर ये घिनौना काम किसने किया? ये हम नहीं जानते।
दूसरी फुटेज में सामने आएगी सच्चाई
एनिमल एक्टिविस्ट सुरभी रावत का कहना है कि हम एक और सीसीटीवी फुटेज का इंतजार कर रहे हैं। जिससे शायद हमें कुछ सुराग मिल सकता है। उस फुटेज में कुत्ते के धक्का देने वाले शख्स का पता चल सकता है। एक बार आरोपी की शिनाख्त हो जाए तो उस पर सख्त कार्यवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले की FIR दर्ज कर ली है और मामले की छानबीन जारी है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
42 mins agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
1 hr agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
11 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
15 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
21 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
21 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
1 day agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
1 day agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
1 day agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines