ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा कलेक्ट्रेट में शनिवार को उस समय सब सकपका गए जब डीएम मनीष वर्मा खुद झाडू लेकर सफाई करने लगे। गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर में झाड़ू लगाकर ने एक अनूठी पहल की। उन्होंने अपने सहकर्मियों को स्वच्छता का संदेश दिया।
सफाई व्यवस्था को जायजा लिया
डीएम को झाडू लगाता देख वहां मौजूद कलेक्ट्रेट के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी आगे बढ़कर परिसर में साफ-सफाई कर श्रमदान किया। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब आठ बजे डीएम कार्यालय पहुंचे और उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर की सफाई व्यवस्था को जायजा लिया।
कलेक्ट्रेट परिसर में पानी की निकासी और सफाई पर निर्देश
अपने निरीक्षण के दौरान डीएम ने खुद सफाई कर कर्मचारियों को साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया। डीएम ने अपने अधिकारियों को कलेक्ट्रेट परिसर में पानी की निकासी एवं साफ सफाई व्यवस्था पर जोर दिया। अधिकारियों को इस दोनों मुद्दों पर उचित कार्रवाई का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला अधिकारी के साथ उप जिलाधिकारी सदर अंकित कुमार, नगर मजिस्ट्रेट ग्रेटर नोएडा उमेशचंद्र निगम, जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।
संबंधित खबरें
'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
22 mins agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 hr agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
12 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
14 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
15 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
18 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
18 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
20 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
20 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines