Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर म्यू-2 के निवासियों को बीते कुछ समय से गंदे और बदबूदार पानी की आपूर्ति की समस्या से जूझना पड़ रहा है. इस गंभीर स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है. लोगों का कहना है कि शुरुआत में उन्होंने इसे पाइपलाइन लीकेज या बारिश के पानी के मिल जाने की सामान्य समस्या समझा, लेकिन अब यह संकट स्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर खतरा बन चुका है.
दूषित पानी से फैल रही बीमारियां
निवासियों ने बताया कि गंदे पानी के सेवन से कई लोग पेट दर्द, उल्टी-दस्त और संक्रमण जैसी समस्याओं का सामना कर रहे है. पीने के लिए अब लोग बोतलबंद पानी या बाहर से पानी मंगवाने को मजबूर है. नलों से निकलने वाले पानी में बदबू और गंदगी साफ नजर आ रही है जिससे लोगों में दहशत का माहौल है.
आरडब्ल्यूए ने उठाई आवाज
सेक्टर म्यू-2 के आरडब्ल्यूए महासचिव दीपक ठाकुर ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ तक पहुंचाया है. उन्होंने बताया कि प्राधिकरण की ओर से जल्द ही पानी की जांच के लिए टीम भेजने का आश्वासन दिया गया है. महासचिव दीपक ठाकुर का कहना है कि यह समस्या केवल तकनीकी नहीं बल्कि स्वास्थ्य से जुड़ा बड़ा संकट है. इसका सीधा असर आम नागरिकों की दिनचर्या और सेहत पर पड़ रहा है.
लगातार बढ़ रही समस्या
ग्रेटर नोएडा के बीटा, अल्फा समेत कई अन्य सेक्टरों में लगातार गंदा पानी सप्लाई की समस्या बढ़ रही है. लोग कई बार इसकी शिकायत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से कर चुके है. लोगों की मांग है कि इस समस्या से जल्द निजात मिलनी चाहिए.
संबंधित खबरें
सीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
1 hr ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
3 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
4 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
5 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
15 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
15 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
16 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
17 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines