Greater Noida News: आज शनिवार को धनतेरस पर ग्रेटर नोएडा शहर के बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे व्यापारियों के चेहरों पर रौनक लौट आई. ऑटोमोबाइल से लेकर ज्वैलरी और पारंपरिक सजावटी सामान तक हर सेक्टर में जोरदार बिक्री दर्ज की गई. पिछली बार की अपेक्षा इस बार गाड़ियों की ज्यादा बिक्री हुई है.
5 हजार से अधिक गाड़ियां बिकी
धनतेरस के शुभ दिन पर ऑटोमोबाइल बाजार ने टॉप गियर में दौड़ लगाई. ग्रेटर नोएडा में कुल 5200 से अधिक वाहनों की डिलीवरी की गई, जिसमें 3662 दोपहिया और 1562 चारपहिया वाहन शामिल है. जीएसटी सुधार और आकर्षक कैशबैक ऑफर्स ने ग्राहकों को खूब लुभाया. दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज तक रोजाना 150 से 200 नई बुकिंग पहले ही हो चुकी हैं. महिंद्रा एक्सयूवी 300, स्कॉर्पियो-एन और थार जैसी गाड़ियों की जबरदस्त मांग देखी गई. दोपहिया वाहनों में स्कूटी और बाइक ने बाजार पर कब्जा जमाया.
गहनों की दुकानें भी रही गुलजार
जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, सोना-चांदी की दुकानों में भी भीड़ बढ़ती गई. राधा गोविंद ज्वैलर्स के संचालक संजय वर्मा ने बताया कि इस बार सिक्कों और चेन की बिक्री ने नया रिकॉर्ड कायम किया है.
500 करोड़ का कारोबार
यूपी युवा व्यापार मंडल के चेयरमैन नवनीत गुप्ता ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में त्योहारी खरीदारी के चलते लगभग 500 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ. दीपावली की रौनक ने बाजारों को नई ऊर्जा और उम्मीद से भर दिया है.
ये भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट के पास जमीन का फर्जीवाड़ा, BJP नेता के खिलाफ केस दर्ज
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
5 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
8 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
9 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
11 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
12 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
14 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
14 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
16 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
18 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines