Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के डाढ़ा गांव के 104 किसानों को 6 फीसदी आबादी भूखंड का आवंटन पत्र जल्द दे दिए जाएंगे। इनमें से समान आकार वाले 40 भूखंडों का शनिवार को ड्रॉ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में संपन्न हुआ। दादरी विधायक के प्रतिनिधि सुरेश शर्मा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह, ओएसडी गिरीश कुमार झा के समक्ष समान आकार वाले इन भूखंडों का ड्रा कराया गया। पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए ड्रा प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
लंबे अरसे से था इंतजार
डाढ़ा गांव के किसानों की जमीन का अधिग्रहण करने के बाद से लंबे अर्से से 6 फीसदी आवासीय भूखंड लंबित थे। इन किसानों ने भूखंड पाने के लिए प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार से भी गुहार लगाई थी। सीईओ ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आबादी भूखंड शीघ्र देने के निर्देश दिए। नियोजन विभाग से 104 भूखंडों को नियोजित करने के तुरंत बाद 6 फीसदी आबादी भूखंड विभाग की तरफ से भी प्रक्रिया पूरी करते हुए शनिवार को समान आकार के 40 भूखंडों का ड्रा कराया गया।
क्या बोले एसीईओ?
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने कहा है कि किसानों को आवंटन पत्र शीघ्र जारी कर लीज डीड की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। किसानों को 6 फीसदी आवासीय भूखंड देना प्राधिकरण की पहली प्राथमिकता है। डाढ़ा की तरह ही अन्य गांवों के पात्र किसानों को भी आबादी के भूखंड शीघ्र आवंटित किए जाएंगे।
सिरसा गांव के किसानों को भी मिला था भूखंड
बता दें कि हाल ही में सिरसा गांव के 43 किसानों की जमीन का अधिग्रहण करने के बाद उनको 6 फीसदी आवासीय भूखंड आवंटित किए गए थे। अब डाढ़ा गांव के किसानों को भूखंड मिले है। सभी किसानों को ड्रा के जरिये भूखंड आवंटित किए जा रहे है।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
7 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
9 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
11 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
11 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
13 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
14 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
15 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
17 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines