Greater Noida resident cultivates ‘ganja’ inside flat: ग्रेटर नोएडा की एक सोसायटी में 10वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट के अंदर गांजे की खेती करने का मामला सामने आया है। हैरान करने वाली बात ये है कि खेती के लिए आरोपी ने कमरे में एसी, पेस्टिसाइड और तेज रोशनी के लिए बड़ी-बड़ी लाइटें लगा रखी थीं। पुलिस ने फ्लैट से 2 किलो से अधिक गांजा और गांजे के 80 पौधे बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान राहुल चौधरी के रूप में हुई है। वह इंग्लिश से ग्रेजुएट है और जल्द पैसा कमाने के लालच में इस धंधे में आया था। शुरुआती पूछताछ में उसने बताया कि वह डॉर्क वेब के जरिए गांजे के पौधे बेचता था। आरोपी पिछले छह माह से ये इस नशीले पदार्थ की तस्करी कर रहा था और इसके बीच ऑन लाइन ही मंगाता था, वह अभी तक बड़ी संख्या में गांजे के पौधे बेच चुका है।
हाई क्वालिटी गांजा बरामद
पुलिस के अनुसार ये मामला बीटा-2 पुलिस स्टेशन इलाके की पार्श्वनाथ पैनोरमा में टॉवर 5 के फ्लैट नंबर 1001 का मामला है। गुप्त सूचना मिली थी कि फ्लैट में एक युवक संदिग्ध काम करता है, उसके हावभाव भी ठीक नहीं है। सूचना के आधार पर एक पुलिस टीम बनाई गई। तकनीकी सर्विलांस का यूज कर साक्ष्य एकत्रित किए गए। पुष्टि होने के बाद फ्लैट पर छापेमारी कर वहां से 2.070 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा फ्लैट से 163.4 ग्राम उच्च श्रेणी की ‘ओजी’ गांजा भी मिला है।
60000 रुपये में बेचता था एक पौधा
पुलिस के अनुसार आरोपी ऑनलाइन गांजे के पौधे बेचता था, वह एक पौधे के 60000 रुपये तक वसूलता था। उसने कमरे में गांजे की खेती के लिए तापमान को मेंटेन कर रखा था और रोशनी के लिए बड़ी-बड़ी लाइटें लगा रखी थी। पुलिस अब उन लोगों का पता लगा रही है जिन्हें उसने गांजे का पौधा और गांजा बेचा है। एनसीआर और आसपास के राज्यों में उसके संपर्क में कौन लोग शामिल है, इस बात का पता लगाया जा रहा है। उसने वेब सीरीज से इस तरह गांजे की खेती करना सीखा था।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 hr agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
2 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
4 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
4 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines