Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने टीचर-छात्रों के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। बीटा 2 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर 36 में टीचर ने 12वीं की छात्रा से गंदी बात की, बैड टच किया। छात्रा पहले तो आरोपी की हरकत समझ नहीं पाई। बाद में उसने मामले की जानकारी अपने घरवालों को दी। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी टीचर हरिओम यादव को धर दबोचा है। वह मूल रूप से बागपत के बलैनी का रहने वाला है।
घटना के दौरान अकेली थी छात्रा
बीटा 2 कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि जिस दौरान घटना हुई उस दौरान छात्रा अकेले ही टीचर के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। तब कोई और छात्र वहां पढ़ने के लिए नहीं आया था। छात्रा को अकेला पाकर आरोपी शिक्षक ने उसके साथ अश्लील हरकत कर दी। छात्रा किसी तरह वहां से बचकर अपने घर पहुंची और पूरी आपबीती परिजन को बयां की।
टीचर के घर जाती थी पढ़ने
पुलिस जांच में पता चला है कि छात्रा ट्यूशन पढ़ने के लिए टीचर हरिओम यादव के घर जाती थी। सिर्फ छात्रा ही नहीं वहां ट्यूशन पढ़ने के लिए कई अन्य छात्र-छात्राएं भी आते थे। सोमवार को हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद अब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी शिक्षक को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
आरोपी ने समझौते का किया प्रयास
आरोपी पक्ष के लोगों ने पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाकर समझौते का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सख्त कार्रवाई के चलते आरोपी पक्ष की एक नहीं चली। पुलिस की तरफ से स्पष्ट निर्देश है कि महिला संबंधित अपराध में आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
सलाह: अभिभावक इन बातों का रखें ध्यान
यदि वह अपने बच्चे को किसी टीचर के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए भेज रहे हैं तो बच्चे से रोज बात करें। उसकी समय-समय पर काउंसलिंग करें कि जहां वह ट्यूशन पढ़ने के लिए जाते है वहां उसको किसी प्रकार की कोई दिक्कत तो नहीं है। कई बार बच्चे हिचकिचाहट में अपनी बात नहीं बता पाते हैं। उनके कांफिडेंस को बढ़ाए और उनका दोस्त बनकर उनकी हर बात को सुनें।
संबंधित खबरें
उन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
46 mins agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
1 hr agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
4 hrs agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
5 hrs agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
7 hrs agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
1 day agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
1 day agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
1 day agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
1 day agoएक ही सर्टिफिकेट पर 10 शिक्षकों को मिली नौकरी? HC ने STF को सौंपी जांच
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines