Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र के देवटा गांव में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. बुजुर्ग महिला शांति देवी जब अपने घर से किसी काम के लिए बाहर निकली तो रास्ते में एक लावारिश सांड ने उन पर हमला कर दिया. हमले में सांड का सींग महिला के पेट में घुस गया. हमले में उसकी मौत हो गई. आवारा जानवर से होने वाले हमले लोगों के लिए सिरदर्द बन गए है.
हमले में सांड का सींग पेट में घुसा
देवटा गांव की निवासी शांति देवी बुधवार सुबह किसी जरूरी काम से घर से बाहर निकली थी. जैसे ही वह गांव के रास्ते पर पहुंची, एक लावारिश सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया. हमले में सांड का सींग महिला के पेट में घुस गया, जिससे वह गंभीर रूप से लहूलुहान हो गई. गंभीर अवस्था में महिला को अस्पताल ले जाया गया. डाॅक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया.
लावारिश गोवंश से बढ़ती घटनाएं
इस घटना से स्थानीय लोग और ग्रामीण परेशान है. उनका कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में लावारिश गोवंश की संख्या तेजी से बढ़ी है, जिसके कारण आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही है. लावारिश सांड अक्सर आपस में भिड़ जाते हैं, जिससे कभी-कभी राहगीरों को भी चोटें आती है. कई बार सांड राहगीरों पर भी हमला कर देते हैं, जिससे गंभीर दुर्घटनाएं हो रही है. ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए है.
ये भी पढ़ें: UP International Trade Show: 3500 करोड़ लोन बांटने का टारगेट, सरकारी योजनाओं की मिलेगी जानकारी
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
4 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
12 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines