हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में किसानों के धरना स्थल पर निकला कोबरा, मच गया हड़कंप

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के फलेंदा गांव (सेक्टर 22 ई रबूपुरा) में चल रहे किसान धरने के पास शुक्रवार को हड़कंप मच गया. धरनास्थल पर एक कोबरा सांप दिखाई दिया.

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के फलेंदा गांव (सेक्टर 22 ई रबूपुरा) में चल रहे किसान धरने के पास शुक्रवार को हड़कंप मच गया. धरनास्थल पर एक कोबरा सांप दिखाई दिया. गर्मी और उमस के बीच जैसे ही सांप की की जानकारी फैली वहां मौजूद किसानों में अफरा-तफरी मच गई. किसानों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी, लेकिन विभाग की तरफ से मिली प्रतिक्रिया ने उन्हें निराश कर दिया.

वन विभाग ने झाड़ा पल्ला

धरना दे रहे किसानों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने वन विभाग को फोन कर सहायता मांगी तो जवाब मिला कि विभाग के पास कोई भी ऐसा प्रशिक्षित व्यक्ति मौजूद नहीं है जो जहरीले सांप को पकड़ सके. ऐसे में अपनी जान जोखिम में डालते हुए किसानों ने स्वयं साहस दिखाया और मिलकर किसी तरह कोबरा को वहां से हटाया.

खतरे के बीच धरना जारी

हालांकि कोबरा को हटाने के बाद स्थिति सामान्य हो गई लेकिन इस घटना ने धरनास्थल पर बैठे किसानों की जान खतरे में डाल दी. किसानों ने कहा कि यदि तत्काल कोई कदम न उठाया जाता तो जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था. घटना के बाद कई किसानों ने नाराजगी जाहिर की। उनका कहना था कि जब प्रशासन को पता है कि यहां लंबे समय से धरना चल रहा है तो ऐसे स्थल पर किसी भी विषैले जीव के खतरे को लेकर सतर्कता बरतनी चाहिए थी.

ये भी पढ़ें: UP International Trade Show: प्रतिभा को मिलेगा वैश्विक मंच, विदेशी बायर्स के लिए विशेष व्यवस्थाः योगी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें