दुकान पर बर्तन खरीद रहा था युवक...पीछे से आई हाई स्पीड कार ने बरपाया कहर, देखें Video

Car Accident Video: उत्तरप्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दिवाली पर तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर बर्तन की दुकान में घुस गई। हादसे में दुकान पर खरीदारी करने आया युवक घायल हो गया।

Greater Noida Car Accident Video

Greater Noida Car Accident Video

विज्ञापन

Greater Noida Car Accident: दिवाली पर ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है। यहां सूरजपुर कस्बे में हुए हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हादसा शुक्रवार रात को हुआ। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। हादसे में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बर्तन की दुकान में घुस गई। हादसे में ग्राहक के घायल होने की सूचना है। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे हाॅस्पिटल में एडमिट कराया।

हादसे से दुकान को भी भारी नुकसान पहुंचा है। सूरजपुर कस्बे में शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर बर्तन की दुकान में जा घुसी। कस्बे की मेन मार्केट में तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से एक ग्राहक घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे इलाज के लिए हाॅस्पिटल में भर्ती कराया। घटना का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

फुटेज में दिख रहा है कि एक युवक दुकान पर बर्तन खरीद रहा होता है। इस दौरान एक तेज रफ्तार गाड़ी बर्तन की दुकान में घुस जाती है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं वहां मौजूद लोगों ने गाड़ी के गेट खोलने की कोशिश की, लेकिन वे खोल नहीं पाए।

विज्ञापन

दुकानदार का नुकसान हुआ

सूरजपुर कस्बा चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि एक आई-10 गाड़ी को कुछ मिस्त्री चलाकर ला रहे थे। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर गाड़ी एक बर्तन की दुकान में घुस गई। हादसे में दुकानदार का नुकसान हुआ है। चैकी प्रभारी ने बताया कि गाड़ी में बैठे लोगों को मामूली चोट आई है। किसी भी तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ