Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के बोड़ाकी गांव में बन रहे बोड़ाकी टर्मिनल मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब परियोजना को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को प्रशासन के सामने आपत्ति दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी बातों को नजरअंदाज किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि विस्थापन योजना के तहत उनको सेक्टर बनाकर बसाया जाए। वह किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं करेंगे।
नियोजित आबादी भूमि की हो व्यवस्था
ग्रामीणों की मांग है कि अधिग्रहित जमीन के बदले दूसरी जगह पर सेक्टर बनाकर नियोजित आबादी भूमि ग्रामीणों को दी जाए। ऐसा होने से वह विस्थापन के बाद सुरक्षित जीवन यापन कर सकेंगे। उनकी मांग है कि आस-पास ही उनको बसाया जाए। दूर दराज जमीन मिलने से उनका जीवन प्रभावित होगा।
घरोनी सर्वे से पहले अधिग्रहण नहीं
भूमि अधिग्रहण से पहले प्रत्येक घर का मौके पर सर्वे कराकर वैध घरोनी तैयार की जाए। बिना सर्वे के अधिग्रहण ग्रामीणों के साथ अन्याय होगा। ग्रामीणों की मांग है कि घरोनी सर्वे होने के बाद ही प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो वह इसका विरोध करेंगे।
ग्रेटर नोएडा बोड़ाकी टर्मिनल रखा जाए नाम
ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रस्तावित टर्मिनल को गांव की पहचान को बरकरार रखते हुए ग्रेटर नोएडा बोड़ाकी टर्मिनल नाम दिया जाए। इसके अलावा हर परिवार से एक व्यक्ति को उसकी योग्यता के अनुसार नौकरी मिले।
आज की बाजार दर पर उचित मुआवजा
ग्रामीणों का कहना है कि अधिग्रहित भूमि के लिए ग्रामवासियों को वर्तमान बाजार दर पर उचित मुआवजा मिले। उनका कहना है कि वह परियोजना का विरोध नहीं कर रहे है लेकिन जबरन भूमि अधिग्रहण, कम मुआवजा और पुनर्वास की योजनाओं में उनकी रजामंदी जरूरी है।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में सीनियर सिटीजन का ग्रुप दे रहा अकेलेपन को मात, चाय पर चर्चा और योग से हुई शुरूआत
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
41 mins agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
9 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
9 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
12 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
23 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines