Uttar Pradesh Greater Noida (जुनेद अख्तर) : ग्रेटर नोएडा फेज-2 के विस्तार के साथ ही दादरी क्षेत्र का नक्शा भी बदलने वाला है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को अथॉरिटी की टीम ने दादरी शहर का निरीक्षण कर शहर की समस्याओं को जाना। इस दौरान जीटी रोड के चौड़ीकरण पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सड़क पर लगने वाले अवैध अतिक्रमण को भी खत्म किए जाने पर बात की गई। इस दौरान टीम ने स्थानीय व्यापारियों से बात कर उनकी समस्याओं को भी जाना है। टीम जल्द ही इस क्षेत्र में बुलडोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करेगा।
टीम ने स्थानीय व्यापारियों से की बात
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस के नेतृत्व में अधिकारियों का एक टीम दादरी पहुंची। टीम ने दादरी नगर पालिका चेयरमैन गीता पंडित और शहर के लोगों के साथ दादरी शहर की समस्याओं के बारे में जाना। अथॉरिटी की टीम ने दादरी नगर के नाले और रेलवे रोड को जीटी रोड से जोड़ने वाले नहर बाईपास की दूसरी पटरी के निर्माण पर सहमति जताई है। एसीईओ दोनों कार्यों के संबंध में सीईओ एनजी रवि कुमार को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी। इसके बाद इन कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा दादरी की मुख्य मार्केट के बीच से गुजरने वाली जीटी रोड के चौड़ीकरण को लेकर भी चर्चा की गई। टीम ने स्थानीय व्यापारियों और लोगों से भी इस पर बात की है। जिसके बाद चौड़ीकरण को लेकर सहमति बनती दिखी।
नहर बाईपास से हटेगा अतिक्रमण
दरअसल, करीब एक किलोमीटर लंबे दादरी नगर बाईपास की एक पटरी पर सड़क बनी हुई है। दूसरी पटरी पर कई स्थानों पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण किया गया है। नहर की मुख्य धारा पर भी कई स्थानों पर अतिक्रमण किया गया है। इस अतिक्रमण के संबंध में प्राधिकरण की टीम ने नगर पालिका से चर्चा की। नगर पालिका चेयरमैन ने जिला प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटवाने का आश्वासन दिया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही रणनीति बनाकर बुलडोजर के जरिए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया जाएगा।
रेलवे फ्लाइओवर और सड़क निर्माण जल्द होगा शुरू
ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने हाल ही में शहर की लाइफलाइन माने जाने वाले रेलवे रोड के निर्माण को मंजूरी दी है। इसे लेकर एक टीम ने मौके पर जाकर सर्वे पूरा कर लिया है। टीम ने इसकी रिपोर्ट सीईओ को सौंप दी है। जल्द ही दादरी रेलवे फ्लाईओवर से जीटी रोड तक सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
संबंधित खबरें
कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
1 hr agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
1 hr agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
2 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
3 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
4 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
6 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
8 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
9 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
19 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines