Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने लोगों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है। ग्रेटर नोएडा में बने सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की ऑनलाइन कंट्रोल माॅनिटरिंग की जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इस योजना पर काम शुरू कर दिया है। बादलपुर स्थित STP से इसकी शुरुआत भी हो गई है। अब ऑफिस से ही इस STP की माॅनिटरिंग की जा रही है।
नमामि गंगा परियोजना का है हिस्सा
नमामि गंगा परियोजना के अंतर्गत प्रदेश के सभी STP को ऑनलाइन कंट्रोल माॅनिटरिंग सिस्टम से लैस किया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने सीवर विभाग को ग्रेटर नोएडा के सभी एसटीपी में ऑनलाइन कंट्रोल माॅनिटरिंग सिस्टम तत्काल लगाने के निर्देश दिए। सीवर विभाग ने इस योजना पर काम शुरू कर दिया। बादलपुर स्थित दो एमएलडी क्षमता के एसटीपी पर सबसे पहले इसे लागू किया गया है। प्राधिकरण ऑनलाइन माॅनिटरिंग सिस्टम को सभी STP पर लागू करने जा रहा है। प्राधिकरण का अगला लक्ष्य सेक्टर ईकोटेक दो व तीन स्थित एसटीपी हैं। सेक्टर ईकोटेक दो की क्षमता 15 एमएलडी और ईकोटेक 3 की क्षमता 20 एमएलडी की है। इन दोनों एसटीपी पर दो सप्ताह में ऑनलाइन कंट्रोल माॅनिटरिंग सिस्टम लग जाएंगे। कासना स्थित 137 एमएलडी क्षमता के एसटीपी पर एक माह में ऑनलाइन कंट्रोल माॅनिटरिंग सिस्टम लगाने की तैयारी है। इसका टेंडर जारी किया गया है।
एक एसटीपी पर 30 लाख का खर्चा
एक एसटीपी पर ऑनलाइन माॅनिटरिंग सिस्टम लगाने में लगभग 30 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं, जिसे प्राधिकरण वहन कर रहा है। वरिष्ठ प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन कंट्रोल माॅनिटरिंग सिस्टम से लैस होने के बाद प्राधिकरण के अधिकारी ऑफिस में बैठकर नजर रख सकेंगे। सीवर शोधन से पहले और बाद में बीओडी-सीओडी (बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड और केमिकल ऑक्सीजन डिमांड) की मात्रा कितनी हैं, यह जानकारी ऑफिस में मिल सकेगी। इस सिस्टम से छह मोबाइलए लैपटाॅप कनेक्ट हो सकते हैं। प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक, प्रबंधक, काॅन्ट्रैक्टर, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व नमामि गंगा परियोजना से जुड़ी अथाॅरिटी भी इसकी माॅनिटरिंग करेगी।
क्या बोली एसीईओ ?
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि सभी STP को ऑनलाइन कंट्रोल माॅनिटरिंग सिस्टम से लैस करनी योजना पर काम चल रहा है। बादलपुर के एसटीपी पर इसे लगाया जा चुका है। बाकी एसटीपी पर भी ऑनलाइन माॅनिटरिंग सिस्टम लगाने की तैयारी है। इससे एसटीपी का संचालन और गुणवत्ता पर नजर रखने में आसानी होगी।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
6 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
9 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
11 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
13 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
13 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
15 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
16 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
17 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
19 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines