Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के मुख्य मार्ग में शामिल दादरी, सूरजपुर, छलेरा (डीएससी) रोड पर अब पानी नहीं भरेगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सूरजपुर के पास डीएससी रोड पर जलजमाव की समस्या का स्थाई समाधान जल्द हो जाएगा। सूरजपुर के पास लगभग 1100 मीटर एरिया में सड़क की ऊंचाई बढ़ाते हुए सीसी रोड का निर्माण चल रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने शुक्रवार को इस कार्य का जायजा लिया। इसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एसीईओ ने डीएससी रोड का ग्रेटर नोएडा में एंट्री पॉइंट से लेकर लोहिया नाले तक का जायजा लिया। मेनटेनेंस कार्यों के लिए परमिशन दे दी है। इससे 10 लाख लोगों को लाभ मिलेगा।
सर्विस रोड भी होगी चौड़ी
एसीईओ ने डीएससी रोड के अलावा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चार मूर्ति चैक से तिगड़ी गोलचक्कर के बीच दोनों तरफ सर्विस रोड को चौड़ा करने के निर्देश दिए है। इन दोनों कार्यों पर सीईओ की स्वीकृति लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी और कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे कई लाख लोगों को लाभ मिलेगा।
कम ऊंचाई की वजह से भरता है पानी
सूरजपुर के पास डीएससी रोड पर ऊंचाई कम होने के कारण बारिश होने पर पानी भर जाता है। वाहनों का अत्यधिक दबाव होने से रोड पर गड्ढे हो जाते हैंए जिससे आवाजाही में दिक्कत होती है। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने इस समस्या का स्थाई समाधान निकालने के निर्देश दिए। इस पर कार्य चल रहा है। प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने शुक्रवार को डीएससी रोड का ग्रेटर नोएडा में एंट्री पॉइंट से लेकर लोहिया नाले तक का जायजा लिया। एसीईओ ने गड्ढों को भरने और सूरजपुर के पास सड़क की ऊंचाई बढ़कर सीसी रोड का निर्माण तेज करने के निर्देश दिए।
सफाई व्यवस्था पर जोर
एसीईओ ने आसपास चल रहे अन्य कार्यों का भी जायजा लिया। सफाई व्यवस्था को देखा और आवश्यक निर्देश दिए। एसीईओ के साथ वर्क सर्कल तीन के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश निम मौजूद रहे। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चार मूर्ति चैक से तिगड़ी गोलचक्कर तक दोनों तरफ सर्विस रोड का जायजा लिया। वर्तमान में इस सर्विस रोड की चैड़ाई 7 मीटर है। जगह की उपलब्धता के अनुसार सर्विस रोड की चैड़ाई बढ़ाने पर स्वीकृति दी गई है।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: नोएडा एयरपोर्ट के पास 276 लोगों को मिला अपना आशियाना, 54 हजार लोगों ने आजमाई थी किस्मत
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
4 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
7 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
12 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
13 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
15 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
17 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
18 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
18 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines