Noida : किसान एक बार फिर बनेंगे करोड़पति, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने लिस्ट की तैयार

Uttar Pradesh Noida News : ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने एक बार फिर किसानों को मालामाल करने की तैयारी की है। अथॉरिटी के इस कदम से किसानों की बल्ले-बल्ले होने वाली है। बताया जा रहा है कि अथॉरिटी किसानों को छह फीसदी आबादी भूखंड देने के लिए तैयारी कर रहा है। अथॉरिटी ने किसानों की लिस्ट भी तैयार कर ली है।

Greater Noida Authority

Greater Noida Authority

Uttar Pradesh Noida News (जुनेद अख्तर) : ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने भूमि अधिग्रहण से प्रभावित 20 गांवों के किसानों को छह फीसदी आबादी भूखंड देने के लिए तैयारी तेज कर दी है। किसानों के नाम और उनकी कितनी जमीन ली गई, इसकी सूची प्रकाशित कर आपत्तियां मांगी गई हैं। इसका लाभ 750 से अधिक किसानों को मिलेगा। उम्मीद है कि अगले दो से तीन माह में भूखंड आवंटित कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन

ड्रा से हो आवंटन

विज्ञापन

अथॉरिटी के मुताबिक, आपत्तियों का निस्तारण कर आबादी भूखंड आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। आबादी भूखंड लगाने के लिए स्थान चिह्नित कर लिया गया है। भूखंडों का आवंटन ड्रा के जरिए किया जाएगा। प्राधिकरण का प्रयास है कि इस वर्ष सभी किसानों को छह फीसदी आबादी भूखंड आवंटित किए जाएं। कोर्ट के आदेश पर कुछ किसानों को चार फीसदी अतिरिक्त भूखंड भी दिए जा रहे हैं।

इन गांव के किसान होंगे मालामाल

विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को छह फीसदी आबादी भूखंड दिए जाने का प्रावधान है। बिसरख जलालपुर, छपरौला, नामौली, हजरतपुर, चिपियाना खुर्द उर्फ ​​तिगरी, चूहड़पुर खादर, हैबतपुर, तिलपता करनवास, तुस्याना, हबीबपुर, मथुरापुर, मायचा, सिरसा, आमका, बिरौंडी चक्रसैनपुर, रिठौरी, रसूलपुर राई, रामपुर फतेहपुर, जैतपुर वैशपुर व गुलिस्तानपुर आदि गांवों के शेष 787 किसानों की सूची प्रकाशित कर आपत्तियां मांगी गई हैं।

भूखंड जल्द होंगे आवंटित

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी सीईओ रवि कुमार एनजी का कहना है कि
सभी किसानों को जल्द ही भूखंड आवंटित कर दिए जाएंगे। भूखंड आवंटित करने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। अन्य मामलों का भी निस्तारण किया जा रहा है। भूमि अधिग्रहण से प्रभावित 20 गांवों के शेष किसानों की सूची प्रकाशित कर दी गई है, जिन्हें छह प्रतिशत आवासीय भूखंड दिए जाने हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ