हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Good News: ग्रेटर नोएडा में गड्ढा मुक्त होंगी सड़कें, रिसर्फेसिंग से पहले सफाई शुरू

Uttar Pradesh Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा में सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा। लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने इसका संज्ञान लिया है। अथॉरिटी ने सड़कों की रिसर्फेसिंग से पहले उसकी सफाई का काम भी शुरू कर दिया है। दावा है कि 15 दिन के अंदर सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के लोगों को फ्लैट मिलेंगे।

Uttar Pradesh Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। अथॉरिटी ने सेक्टर बीटा- टू में रिसर्फेसिंग से पहले सफाई का काम शुरू कराया है। बताया जा रहा है कि सेक्टर की सभी आंतरिक सड़कों की मरम्मत कर उन्हें चमकाने का काम अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगा। इस पर अथॉरिटी 1 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर रहा है।

कई साल से नहीं कराई है मरम्मत

दरअसल सेक्टर बीटा-टू की आंतरिक सड़कें खस्ताहाल हो चुकी हैं। पुलिस थाना के सामने मुख्य सड़क सहित गलियों में गड्ढे हो गए हैं,जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हादसे की आशंका बनी रहती है। पिछले कई साल से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। सेक्टर के निवासी इस मुद्दे को अधिकारियों के सामने उठा चुके हैं। पूर्व में जन चौपाल के दौरान भी लोगों ने इस समस्या को प्रमुखता के आधार पर उठाया था। लोगों की परेशानी को देखते हुए प्राधिकरण ने सेक्टर की आंतरिक सड़कों की रिसर्फेसिंग (नई सतह) का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

15 दिन में पूरा होगा काम

वरिष्ठ प्रबंधक राम कुमार ने बताया कि निविदा की प्रक्रिया पूरी कर सड़क की मरम्मत की तैयारी शुरू कर दी गई है। रिसर्फेसिंग से पहले सड़क की सफाई कराई जा रही है। अगले हफ्ते काम शुरू होने के बाद लगभग 15 दिन में पूरा हो जाएगा। सभी आंतरिक सड़कों को चमकाने का काम किया जाएगा। वरिष्ठ प्रबंधक ने बताया कि सेक्टर ईटा स्थित स्टॉफ कालोनी व मिग्सन सोसाइटी के बीच स्थित सड़क और एटीएस सोसाइटी के पास से विप्रो गोलचक्कर तक की सड़क की भी मरम्मत किए जाने की तैयारी चल रही है। सैद्धांतिक और प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद निविदा जारी की जाएगी।

विज्ञापन

इन सड़कों की स्थिति भी खस्ताहाल

बताया जा रहा है कि सूरजपुर- कासना मार्ग, जुनपत गोलचक्कर से सेक्टर म्यू की तरफ जाने वाली सड़क, अल्फा, गामा आदि सेक्टरों में सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भी कई सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। अथॉरिटी के अधिकारी इन इलाकों की सड़कों की भी मरम्म्त कराए जाने की बात कह रहे हैं। जल्द ही इन इलाकों की सड़कों को भी गड्ढा मुक्त कराया जाएगा।

विज्ञापन

बारिश से पहले निपटाना होगा काम

सड़कों पर गड्ढे होने से बारिश के मौसम में सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। पानी जमा हो जाने पर हादसे होने की आशंका के साथ ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा हो जाती है। बीते साल शहरवासियों को इस समस्या का सामना करना पड़ा था। इस पर प्राधिकरण सीईओ ने सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने के निर्देश दिए थे,लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हुआ। ऐसे में आगामी बारिश के मौसम से पहले सड़कों को गड्ढा मुक्त करना बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola