हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

ग्रेटर नोएडा में खर्च होंगे करोड़ों रुपये, परी चौक से लेकर सूरजपुर घंटाघर तक बदलेगी सूरत

Greater Noida News: पिछले कुछ समय से इन फव्वारों का रखरखाव नहीं हो पा रहा था। इससे यह फव्वारे कभी-कभी ही चल रहे हैं। जबकि इसके निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने इसे देखते हुए इनकी मरम्मत और संचालन के लिए निजी एजेंसी का चयन करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में परी चौक और घंटाघर चौक

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी शहर के प्रमुख चौराहों की सूरत को बदलेगा। अथॉरिटी के मुताबिक, परी चौक, सूरजपुर घंटाघर चौक और सिटी पार्क सहित प्रमुख स्थानों पर लगे फव्वारे को दुरस्त कर इसका संचालन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी एजेंसी को सौंपी जाएगी। एजेंसी दो साल तक इसका कार्य देखेगी। अथॉरिटी इस पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। जल्द ही एजेंसी के चयन के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।

फव्वारों के निर्माण पर खर्च हुए हैं करोड़ों रुपये

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से इन फव्वारों का रखरखाव नहीं हो पा रहा था। इससे यह फव्वारे कभी-कभी ही चल रहे हैं। जबकि इसके निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने इसे देखते हुए इनकी मरम्मत और संचालन के लिए निजी एजेंसी का चयन करने का निर्णय लिया है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि एजेंसी का चयन करने के लिए निविदा जारी कर दी गई है। चयनित कंपनी को दो साल के लिए जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। साथ ही यह सुनिश्चिचत किया जाएगा कि फव्वारे का संचालन नियमित रूप से किया जाए। इससे शहर की सुंदरता को चार चांद लगेंगे। फव्वारे के आसपास हरियाली भी विकसित की जाएगी।

शहर के इन स्थानों पर लगे हैं फव्वारे

ग्रेटर नोएडा के परी चौक, सूरजपुर घंटाघर चौक, स्वर्णनगरी, सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क,म्यूजिकल एंड साइंटिफिक पार्क एक्सपो मार्ट पार्क, सेक्टर सिग्मा- 4, रॉक गार्डन ईटा- 1, राजस्थानी पार्क सेक्टर पी-2, गामा- 1, पी-3 डी ब्लॉक मार्केट, रोज गार्डन नियर गलगोटिया मेट्रो स्टेशन आदि स्थानों पर फव्वारे लगे हैं। देखरेख के अभाव में इनका संचालन सही से नहीं हो पा रहा है। एजेंसी के चयन के बाद इनका संचालन नियमित रूप से शुरू हो पाएगा।

विज्ञापन

अथॉरिटी ने बनाई थीम पार्कों की योजना

अथॉरिटी ने शहर के विभिन्न आवासीय सेक्टरों में 20 से अधिक थीम पार्कों की योजना बनाई है। पहले से बने इन पार्कों का नवीनीकरण कर उसमें संगीतमय फव्वारे, मूर्तियां, ओपन जिम और झूले लगाए जाएंगे। साथ ही बारिश के पानी को बचाने के लिए जल संचयन प्रणाली पर भी काम किया जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञ कंपनी की तलाश की जा रही है। ये थीम पार्क बीटा-1, डेल्टा-1, ईटा-1, अल्फा-2, गामा-2, डेल्टा-3 आदि सेक्टरों में स्थित हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola