ग्रेटर नोएडा में खरीदा है फ्लैट तो जरूर पढ़ें यह खबर, करें यह काम तो बचेंगे हजारों रुपये
Edited By jp Yadav

Greater Noida Authority
Edited By jp Yadav

Greater Noida Authority
Greater Noida Authority Launch One Time Settlement Scheme : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने निवेशकों को राहत देते हुए एकमुश्त समाधान योजना (One Time Settlement Scheme) को अपनी मंजूरी प्रदान की है। बताया जा रहा है कि इससे 2200 से अधिक निवेशकों को सीधे-सीधे लाभ मिलेगा। मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने बहुमंजिला फ्लैटों के आवंटियों के लिए यह राहत देने का फैसला लिया है।
प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक, यह एकमुश्त समाधान योजना सिर्फ 3 महीने के लिए लागू होगी। इसके अंतर्गत प्रीमियम, अतिरिक्त प्रतिकर के अलावा लीज डीड विलंब शुल्क पर लगाई गई जुर्माने से राहत मिल जाएगी।
प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि इस योजना से शहर के 2173 फ्लैट खरीदारों को लाभ मिलने की उम्मीद है। वहीं, प्राधिकरण को 450 करोड़ रुपये के आसपास लाभ मिलने का अनुमान है। इस स्कीम के तहत प्राधिकरण ने इसके लिए निवशकों को 31 दिसंबर 2023 तक का समय प्रदान किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: