Greater Noida News : एनसीआर के सबसे ग्रीन शहर ग्रेटर नोएडा को और हरा-भरा बनाने के लिए इस वर्ष के पौधरोपण अभियान में जनसहभागिता पर जोर रहेगा। शासन ने प्राधिकरण को सवा लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया है, मगर सीईओ एनजी रवि कुमार ने इसे बढ़ाकर लगभग दो लाख कर दिया है। इसमें बड़े आकार वाले पौधों के साथ ही झाड़ियों की प्रजाति के पौधे भी शामिल हैं। इस लक्ष्य को पाने के लिए सोमवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने उद्यान विभाग की टीम के साथ बैठक की।
एनजीओ का लिया सहयोग
इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनभागीदारी पर जोर दिया। इसके लिए एनजीओ, सामाजिक संगठनों और आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियोें का भी सहयोग लिया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने शासन से पौधरोपण के लक्ष्य को हासिल करने और ग्रेटर नोएडा व ग्रेनो वेस्ट को और अधिक हरा-भरा बनाने के लिए बृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाने को कहा है। इसी सिलसिले में प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने कदम आगे बढ़ाया है। बैठक में पौधरोपण अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की गई। ग्रेटर नोएडा में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण अभियान के अंतर्गत प्राधिकरण ग्रेटर नोएडा के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों, संस्थाओं, ग्राम संगठनों, एनजीओ आदि को पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित करेगा।
इनको बनाया गया नोडल अधिकारी
इस अभियान के लिए उद्यान विभाग के प्रभारी डीजीएम संजय कुमार जैन और सहायक निदेशक बुद्ध विलास को नोडल ऑफिसर बनाया गया है। इसके साथ ही अगर कोई सोसाइटी या संस्था ग्रीन बेल्ट को अडाॅप्ट कर उसे विकसित करना चाहती है, तो प्राधिकरण उसके लिए भी तैयार है। इस बैठक के दौरान फ्लोरीकल्चर सोसायटी और केंद्रीय विहार सोसायटी के प्रतिनिधि भी एसीईओ से मिले और ग्रीन बेल्ट के मेंटेनेंस की इच्छा जताई। केंद्रीय विहार सोसायटी के प्रतिनिधि ने समिति के सामने की ग्रीन बेल्ट को मेनटेन करने और फ्लोरीकल्चर सोसायटी ने ईटा वन में ग्रीन बेल्ट को मेनटेन करने का प्रस्ताव दिया है। दोनों संगठनों को ग्रीन बेल्ट की साइट विजिट भी कर दी गई है।
25 हज़ार पेड़ लगाने का दिया प्रस्ताव
आईआईपीपीटी संस्था के सचिव संजीव कुलश्रेष्ठ एसीईओ से मिले और 10 एकड़ एरिया में ग्रीन बेल्ट को विकसित करने के लिए लगभग 25 हजार पौधे लगाने व उसको मेनटेन करने का प्रस्ताव दिया। सोमवार को बैठक में उद्यान विभाग के प्रभारी डीजीएम संजय कुमार जैन, प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक पीपी मिश्र, सहायक निदेशक उद्यान बुद्ध विलास सहित उद्यान विभाग की टीम मौजूद रही।
क्या बोले सीईओ ?
पौधे लगाने का उत्तरदायित्व सिर्फ सरकारी संस्थानों तक सीमित न रहे, बल्कि ग्रेटर नोएडा के हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह कम से कम एक-एक पौधे अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल करे। घरों की बालकनी में भी गमले में पौधे लगाएं। इससे शुद्ध हवा मिलती रहेगी।
एनजी रवि कुमार, सीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
6 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
9 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
10 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
11 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
13 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
14 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
15 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
17 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines