---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी को घेरेंगे किसान, तैयार किया प्लान

Greater Noida authority: अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के दफ्तर पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने अथॉरिटी के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके किसानों ने सीईओ को संबोधित ज्ञापन एसडीएम जितेंद्र गौतम को सौंपा।

Greater Noida authority: ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के खिलाफ किसान एक बार फिर हल्ला बोल सकते हैं। मंगलवार को अखिल भारतीय किसान सभा ने अथॉरिटी पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान दिल्ली मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (डीएमआईसी) परियोजना से प्रभावित किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया।

पुनर्वास, पुनर्स्थापना और रोजगार से वंचित

---विज्ञापन---

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे किसान सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा ने कहा कि डीएमआईसी परियोजना के तहत पल्ला गांव की जमीन का अधिग्रहण किया गया। किसानों से सहमति के आधार पर जमीन ली गई। उन्हें पुनर्वास, पुनर्स्थापना और रोजगार के लाभों से अब तक वंचित रखा गया। नियमानुसार 5 लाख रुपये की एकमुश्त राशि भी नहीं दी गई। भूमिहीन किसानों को भी पांच लाख की सहायता नहीं मिली।

आज तक नहीं मिला वाजिब मुआवजा

---विज्ञापन---

उन्होंने मंगलवार को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के दफ्तर पर किसानों के साथ धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद सीईओ को संबोधित ज्ञापन एसडीएम जितेंद्र गौतम को सौंपा। किसानों का आरोप है कि उनकी जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया, लेकिन आज तक वाजिब मुआवजा नहीं दिया गया।

किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी

---विज्ञापन---

पल्ला गांव कमेटी के अध्यक्ष रोबिन भाटी ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को न रोजगार मिला और न उचित मुआवजा। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्र प्रधान ने कहा कि वार्ता कर समाधान निकाला जाए। उन्होंने वार्ता के जरिए समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। किसान गबरी मुखिया का कहना है कि किसानों ने ग्रेटर नोएडा के विकास के लिए अपनी जमीन दी है। इसके बाद भी उन्हें उनका वाजिब हक नहीं मिल रहा है।

First published on: Apr 15, 2025 09:58 PM

End of Article

About the Author

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola