Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने ग्राम वैदपुरा में अधिसूचित एरिया पर अतिक्रमण के खिलाफ बृहस्पतिवार को बुल्डोजर चलाया। कालोनाइजर इस जमीन पर अवैध रूप से विला बनाने की कोशिश कर रहे थे। अथॉरिटी की टीम ने 5 जेसीबी और 3 डंपर की मदद से 3 घंटे में कार्रवाई संपन्न की।
अवैध रूप से विला बनाने कीकर रहे थे कोशिश
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अथॉरिटी की टीम अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। गुरुवार को प्राधिकरण की टीम ने वैदपुरा गांव में कार्रवाई की। अथॉरिटी की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के ग्राम वैदपुरा के खसरा संख्या 279 की लगभग 20,000 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध रूप से विला बनाने की कोशिश कर रहे थे।
बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण
बताया जा रहा है कि बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण पर रोक लगाने के लिए अथॉरिटी की तरफ से कई बार नोटिस जारी की गई, लेकिन कालोनाजर चोरी-छिपे बनाने की कोशिश कर रहे। गुरुवार को एसडीएम जितेंद्र गौतम, महाप्रबंधक पीपी सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक और वर्क सर्किल दो के प्रभारी सन्नी यादव की अगुवाई में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। अथॉरिटी की टीम ने 5 जेसीबी और 3 डंपर की मदद से 3 घंटे में कार्रवाई संपन्न की। वैदपुरा में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई का ओएसडी गुंजा सिंह ने भी जायजा लिया।
एसीईओ ने की अपील
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने साफ कहा है कि वैदपुरा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित एरिया में है। अथॉरिटी की अनुमति के बिना या फिर बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसीईओ ने लोगों से अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले अथॉरिटी से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। अवैध कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में वर्क सर्किल 3 व 4 के प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम, वर्क सर्किल -7 के वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह, प्रबंधक स्वतंत्र वर्मा, प्रबंधक बृजेन्द्र कुमार कुशवाहा, नितीश कुमार, अभिषेक पाल, विवेक किशोर, राजीव कुमार, नरेश गुप्ता व अन्य स्टाफ भी शामिल रहे।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
55 mins ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
3 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
5 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
7 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
8 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
10 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
10 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
12 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
13 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines