Greater Noida West: शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने बड़ा कदम उठाया है। अथॉरिटी ने मंगलवार से सेक्टर-1 में 45 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) क्षमता वाले आधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का निर्माण शुरू कर दिया है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 80 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह प्लांट अगले डेढ़ साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बनने से ग्रेनो वेस्ट के 5 लाख लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
हिंडन नदी के किनारे बनेगा डिस्पोजल चैनल
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के मुताबिक यह प्लांट सौर ऊर्जा से लैस होगा, जिससे बिजली की बचत भी हो सकेगी। STP का निर्माण सीक्वेंशियल बैच रिएक्टर (SBR) तकनीक पर आधारित होगा, जो पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला शुद्धिकरण सुनिश्चित करता है। साथ ही प्लांट का डिस्पोजल चैनल हिंडन नदी के किनारे प्रस्तावित किया गया है। इस STP के निर्माण के दौरान वायु, जल और ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण का भी ध्यान रखा जाएगा। इसके अलावा कचरा प्रबंधन के सभी नियमों का पालन करते हुए सुरक्षा मानकों के अनुसार काम किया जाएगा।
25 साल तक नहीं होगी परेशानी
ग्रेनो अथॉरिटी एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि नॉलेज पार्क-5 में 50 एमएलडी क्षमता वाले एक और एसटीपी की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जगह चिन्हित की जा चुकी है और निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह परियोजना अगले 25 साल तक की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार की जा रही है। इसका उद्देश्य ग्रेटर नोएडा को शत-प्रतिशत सीवरेज शोधन युक्त स्वच्छ शहर बनाना है।
4 से बढ़कर 10 से अधिक होगी संख्या
एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि शहर को साफ और स्वच्छ रखने के लिए अत्याधुनिक एसटीपी जरूरी हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट और नॉलेज पार्क-5 में इन परियोजनाओं से क्षेत्र को बड़ी राहत मिलेगी। फिलहाल शहर में 4 एसटीपी चालू स्थिति में हैं, जिन्हें बढ़ाकर 10 से अधिक किया जाएगा।
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
3 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
3 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
4 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
5 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines