---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के 5 लाख लोगों के लिए गुड न्यूज, ग्रेनो अथॉरिटी ने दी बड़ी राहत

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने ग्रेनो वेस्ट में आधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का निर्माण शुरू कर दिया है। यह परियोजना अगले 25 साल तक की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार की जा रही है। इसका उद्देश्य ग्रेटर नोएडा को शत-प्रतिशत सीवरेज शोधन युक्त स्वच्छ शहर बनाना है।

Greater Noida West: शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने बड़ा कदम उठाया है। अथॉरिटी ने मंगलवार से सेक्टर-1 में 45 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) क्षमता वाले आधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का निर्माण शुरू कर दिया है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 80 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह प्लांट अगले डेढ़ साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बनने से ग्रेनो वेस्ट के 5 लाख लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

हिंडन नदी के किनारे बनेगा डिस्पोजल चैनल

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के मुताबिक यह प्लांट सौर ऊर्जा से लैस होगा, जिससे बिजली की बचत भी हो सकेगी। STP का निर्माण सीक्वेंशियल बैच रिएक्टर (SBR) तकनीक पर आधारित होगा, जो पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला शुद्धिकरण सुनिश्चित करता है। साथ ही प्लांट का डिस्पोजल चैनल हिंडन नदी के किनारे प्रस्तावित किया गया है। इस STP के निर्माण के दौरान वायु, जल और ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण का भी ध्यान रखा जाएगा। इसके अलावा कचरा प्रबंधन के सभी नियमों का पालन करते हुए सुरक्षा मानकों के अनुसार काम किया जाएगा।

---विज्ञापन---

25 साल तक नहीं होगी परेशानी

ग्रेनो अथॉरिटी एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि नॉलेज पार्क-5 में 50 एमएलडी क्षमता वाले एक और एसटीपी की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जगह चिन्हित की जा चुकी है और निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह परियोजना अगले 25 साल तक की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार की जा रही है। इसका उद्देश्य ग्रेटर नोएडा को शत-प्रतिशत सीवरेज शोधन युक्त स्वच्छ शहर बनाना है।

4 से बढ़कर 10 से अधिक होगी संख्या

एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि शहर को साफ और स्वच्छ रखने के लिए अत्याधुनिक एसटीपी जरूरी हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट और नॉलेज पार्क-5 में इन परियोजनाओं से क्षेत्र को बड़ी राहत मिलेगी। फिलहाल शहर में 4 एसटीपी चालू स्थिति में हैं, जिन्हें बढ़ाकर 10 से अधिक किया जाएगा।

---विज्ञापन---
First published on: May 13, 2025 10:34 PM

End of Article

About the Author

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola