ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की CEO रितु माहेश्वरी ने अतिक्रमण पर अधिकारियों को लगाई फटकार
Edited By Amit Kasana

Ritu Maheshwari
Edited By Amit Kasana

Ritu Maheshwari
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने प्राधिकरण अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई है। जानकारी के मुताबिक सीईओ ने प्राधिकरण की जमीन पर अतिक्रमण को रोकने में लापरवाह अफसरों को फटकार लगाई है।
सीईओ ने जनसुनवाई के दौरान प्रोजेक्ट और भूलेख विभाग के अधिकारियों को कहा, “कहीं पर भी अतिक्रमण की सूचना मिले तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इंतजार करके अतिक्रमण करने वालों को अवसर न दें। अन्यथा संबंधित वर्क सर्किल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”
बताया जा रहा है कि जन सुनवाई के दौरान एक शिकायत पर सीईओ ने स्पष्ट किया कि अगर सोसाइटी के हैंडओवर से पहले का पानी का बकाया बिल है तो बिल्डर उसका भुगतान करेगा। वहीं, किसानों को आबादी भूखंडों के लीज प्लान जारी करने में देरी की शिकायत पर सीईओ ने नाराजगी जताई। सीईओ ने इस बारे में सभी वर्क सर्किल को तुरंत लीज प्लान जारी करने का निर्देश दिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: