Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तुगलपुर के डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलाया. इस दौरान करीब 40,000 वर्ग मीटर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया. बताया गया कि कुछ कॉलोनाइजर इस जमीन पर अवैध रूप से कॉलोनी बसाने की कोशिश कर रहे थे. प्राधिकरण की टीम ने स्थानीय पुलिस बल के साथ मिलकर यह कार्रवाई की. टीम ने मौके पर मौजूद अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर जमीन को फिर से प्राधिकरण के कब्जे में ले लिया.
जारी रहेगी सख्त कार्रवाई
एसीईओ सुमित यादव ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति या बिना नक्शा पास कराए निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से उसकी वैधता की जानकारी जरूर लें, ताकि कॉलोनाइजरों के झांसे में आकर अपनी मेहनत की कमाई न गंवाएं.
खसरा संख्या 703 का मामला
ओएसडी (भूलेख) रामनयन सिंह ने बताया कि तुगलपुर के डूब क्षेत्र के खसरा नंबर 703 व अन्य जमीनों पर अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिश की जा रही थी. एनजीटी के स्पष्ट निर्देश हैं कि डूब क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्माण प्रतिबंधित है. प्राधिकरण की ओर से पहले नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई थी, लेकिन कोई असर नहीं हुआ.
सुबह 9 बजे से शुरू हुई कार्रवाई
आज सुबह करीब 9 बजे शुरू हुई कार्रवाई दो घंटे तक चली. इसमें 7 जेसीबी मशीनें और 3 डंपर लगाए गए. ओएसडी रामनयन सिंह और महाप्रबंधक (परियोजना) एके सिंह के नेतृत्व में वर्क सर्किल-4 प्रभारी राजेश कुमार निम की टीम, वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह, नरोत्तम सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.
ये भी पढ़ें: नोएडा के 43 बिल्डरों को नोटिस, राहत पैकेज वापस लेने की तैयारी
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
13 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
21 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines