Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की टीम ने सड़क को चौड़ा करने की राह में बाधा बन रहीं दुकानों को बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया है। इस दौरान दुकानों संचालकों को हड़कंप मचा रहा। वहीं अथॉरिटी का दावा है कि जल्द ही सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
50 फीसदी से अधिक काम हुआ पूरा
दरअसल, नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद के बीच सफर करने वाले हजारों वाहन रोजाना शाहबेरी बाजार होकर गुजरते हैं। रास्ता संकरा होने के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सीईओ एनजी रवि कुमार ने ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए शाहबेरी रोड को चौड़ा करने के निर्देश दिए। परियोजना विभाग की वर्क सर्किल एक की टीम ने टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर रोड चौड़ीकरण का काम शुरू करा दिया। अब तक 50 फीसदी से अधिक कार्य हो चुका है।
4 करोड़ रुपये हो रहे खर्च
ट्रैफिक डायवर्जन की समस्या को देखते हुए इस कार्य को शीघ्र पूरा कराने की कोशिश है। शाहबेरी रोड चौड़ा करने के साथ ही नाली का भी निर्माण किया जा रहा है। दोनों तरफ लगभग डेढ़-डेढ़ मीटर रोड को चौड़ा किया जा रहा है। कुछ दूरी में रोड की चौड़ाई लगभग ढाई मीटर तक हो जाएगी। इस कार्य में लगभग 4 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। इस बीच रोड चौड़ीकरण कार्य में दुकानों के अवैध रैंप आड़े आ रहे थे।
एसीईओ प्रेरणा सिंह कर रही मॉनिटरिंग
अथॉरिटी के परियोजना विभाग के वर्क सर्किल एक के प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक रतिक, प्रबंधक नितीश कुमार व अभिषेक सिंह व सहायक प्रबंधक भूपेंद्र त्यागी की टीम ने बुधवार को दुकानों के अवैध रैंप को तोड़ दिया। डायवर्जन से लोगों की परेशानी को देखते हुए प्राधिकरण इस कार्य शीघ्र पूरा कराने के लिए प्रयासरत है। एसीईओ प्रेरणा सिंह नियमित मॉनिटरिंग कर रहीं है।
एलिवेटेड रोड को लेकर चल रही वार्ता
प्रोजेक्ट जनरल मैनेजर एके सिंह भी मौके पर नियमित रूप से निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं, एनएच-24 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक मूर्ति गोलचक्कर तक भविष्य में भी ट्रैफिक की समस्या न हो, इसके लिए ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी एलिवेटेड रोड बनवाना चाह रहा है। अथॉरिटी की विगत बोर्ड बैठक में इस पर मंजूरी भी मिल चुकी है। इस पर नोएडा और यीडा समेत अन्य विभागों से सहमति पर बातचीत चल रही है।
संबंधित खबरें
यूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
45 mins agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
3 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
5 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
5 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
7 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
9 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
11 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
11 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines