Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए क्षेत्र का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। बुधवार को प्राधिकरण की ओएसडी गुंजा सिंह ने ग्रेटर नोएडा में अलग-अलग जगहों पर सफाई व्यवस्था और हरियाली का जायजा लिया। इस दौरान इकोटेक थ्री में सी एंड डी वेस्ट का ढेर मिलने पर कॉन्ट्रैक्टर पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। बल्क वेस्ट जनरेट करने वाली चार इकाइयों को कूड़े को उचित ढंग से प्रोसेस न करने पर नोटिस भी जारी किया है।
कॉन्ट्रैक्टर पर लगाया जुर्माना
प्राधिकरण की ओएसडी गुंजा सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह व सफाई निरीक्षक संजीव विधूड़ी के साथ मंगलवार को सबसे पहले सेक्टर ईकोटेक थ्री पहुंची। सेक्टर में कई जगह मलबे (सी एंड डी वेस्ट) का ढेर मिला। उन्होंने संबंधित कॉन्ट्रैक्टर राइज इलेवन पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इस रकम की कटौती कॉन्ट्रैक्टर को होने वाले अग्रिम भुगतान से कर ली जाएगी। इसी सेक्टर में बल्क वेस्ट जनरेट करने वाली तीन औद्योगिक इकाइयों कोवेस्ट्रा इंडिया, मलहोत्रा इलेक्ट्रॉनिक्स और आईएलजेआईएन इलेक्ट्रॉनिक्स को नोटिस भी जारी किए। ये कंपनियां बल्क वेस्ट को प्रोसेस करने के लिए निर्धारित मानकों को पूरा नहीं कर रहीं थीं। नोटिस के एवज में इन कंपनियों से तीन कार्यदिवस में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
नोटिस जारी कर 3 दिन में मांगा जवाब
इसके बाद ओएसडी गुंजा सिंह सेक्टर-1 स्थित ट्राइडेंट एंबेसी सोसाइटी पहुंची। यहां भी मानकों को अनुरूप कूड़े को प्रोसेस नहीं हो रहा था। ओएसडी ने इसे भी नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब मांगा है। वहीं, बुधवार को ओएसडी गुंजा सिंह ने डेल्टा टू और ईटा वन के पार्कों और ग्रीन बेल्ट का जायजा लिया। इस दौरान उद्यान विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक पीपी मिश्र भी मौजूद रहे।
अधिकारी और कर्मचारियों को दी चेतावनी
उन्होंने उद्यान विभाग की टीम को पार्कों का रखरखाव और बेहतर करने के निर्देश दिए। ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण मिलने पर उद्यान विभाग के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
6 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
6 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
16 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
19 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines