Uttar Pradesh Greater Noida West (जुनेद अख्तर): ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी में 500 लोगों के बीमार पड़ने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सप्लाई का पानी पीने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। मंगलवार को सोसायटी के लोगों ने परेशान होकर मेंटेनेंस कार्यालय में हंगामा करते हुए प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं सोसाइटी में लगातार लोगों की शिकायतों को देखते हुए बिसरख सीएचसी की टीम ने मंगलवार को निरीक्षण किया। कुछ देर के लिए स्वास्थ्य जांच कैंप भी लगाया। बुधवार को दोबारा कैंप लगाया जाएगा।
200 से अधिक बच्चे बीमार
अजनारा होम्स सोसायटी के निवासियों का आरोप है कि पिछले चार दिनों से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। इसका इस्तेमाल करने से लोगों को उल्टी, पेट दर्द, दस्त की दिक्कत हो रही है। अब तक करीब 500 से अधिक लोग बीमार हो चुके हैं। इनमें 200 से अधिक बच्चे हैं। प्रबंधन ने पिछले साल टैंकों की सफाई कराई थी। इसके बाद से सफाई कार्य नहीं हुआ। टैंक में गंदगी होने की वजह से लोगों के घरों में गंदा पानी आ रहा है। निवासियों का आरोप है कि मेंटेनेंस के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते ऐसा हो रहा है। लोगों के बीमार पड़ने का कारण यही लोग हैं।
तबीयत में नहीं कोई सुधार
निवासी दिनकर पांडे ने बताया कि परिसर में लोग बीमार पड़ने के कारण ऑफिस नहीं जा रहे। बच्चों को स्कूल की छुट्टी करनी पड़ रही है। कई अभिभावक तबीयत खराब होने के वजह से अपने बच्चों को बीच स्कूल से वापस लेकर आ रहे हैं। लगातार यह सिलसिला बढ़ता जा रहा है। अगर इसी तरह चलता रहा तो निवासियों को काफी अधिक परेशानी होगी। साथ ही ऑफिस से भी बार-बार छुट्टी नहीं मिल रही है। वहीं, उनकी तबियत में कोई सुधार नहीं आ रहा है।
बुधवार को लगेगा स्वास्थ्य कैंप
बिसरख सीएचसी के डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को सोसायटी में स्वास्थ्य जांच कैंप भी लगाया था। कुछ लोगों को जांच के बाद दवाई दी गई। बुधवार को भी सोसायटी में कैंप लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
पानी के नमूने जांच के लिए भेजे
वहीं, इस मामले को लेकर मेंटेनेंस इंचार्ज हेमंत राणा का कहना है कि लोगों की समस्या को देखते हुए टैंकों की बुधवार को सफाई कराई जाएगी। इसके लिए बाहर से लोगों को बुलाया गया है। निजी लैब में पानी के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। इसकी रिपोर्ट आने का इंतजार है। मेंटेनेंस प्रबंधन पर लगाए गए आरोप गलत हैं।
बिल्डर पर लगाया 25 लाख रुपये का जुर्माना
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के एसएम राजेश ने मंगलवार को अजनारा होम्स सोसायटी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पानी के गुणवत्ता की जांच की। सोसायटी में पानी की टैंक गंदे मिले, जिन्हे साफ करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही अजनारा बिल्डर पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि अथॉरिटी का जल शुल्क के रूप में बिल्डर पर 2 करोड़ से ज्यादा बकाया है। कई बार नोटिस जारी करने पर भी कोई जवाब नहीं आया। बकाया जमा नहीं करने पर अब आरसी जारी की जाएगी।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
5 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
7 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
9 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
11 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
12 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
14 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
14 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
16 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
17 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines